फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों नहीं महिलाएं छिपा पाती राज की बातें, महाभारत काल से है संबंध

Tue, 11 Jul 2017 02:21 PM IST
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
ऐसा माना जाता है कि महिलाओं के पेट में कोई बात ज्यादा देर तक नही टिक पाती है। गंभीर से गंभीर बातों को वह किसी और को बता देती हैं। इस तथ्य से जुड़ा एक प्रसंग महर्षि वेदव्यास के द्वारा लिखा गया महाभारत में भी मिलता है। महाभारत के अनुसार युधिष्ठिर ने ही सम्पूर्ण नारी जाति को यह श्राप दिया था कि संसार की समस्त महिलाएं कोई भी राज की बात छिपा कर ज्यादा देर तक नहीं रख पाएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
महाभारत का एक प्रसंग है जब अर्जुन ने कर्ण का वध कर दिया था तब पाण्डवों की माता कुंती कर्ण के शव पर के पास जाकर विलाप करने लगी। 
विज्ञापन

3 of 5
ये सब देखकर युधिष्ठिर नें कुंती से पूछा कि आप हमारे शत्रु की मृत्यु पर विलाप क्यों कर रही हैं? तब कुंती ने कहा कि ये तुम्हारा शत्रु नहीं बड़ा भाई है। यह सुनकर युधिष्ठिर दुखी हो गए।

4 of 5
तब युधिष्ठिर ने कुंती से कहा कि आपने इतनी बड़ी बात छिपाकर हमें हमारे बड़े भाई का हत्यारा बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसके बाद समस्त नारी जाति को श्राप देते हुए युधिष्ठिर बोले मैं आज से समस्त नारी जाति को श्राप देता हूँ कि वे अब चाहकर भी कोई बात अपने ह्रदय में नहीं छिपा सकेंगी। तभी से यह मान्यता चली आ रही है कि इसी श्राप के कारण महिलाएं कोई भी बात छिपा नहीं पाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें