कुंभ
कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि है। शनि को न्याय का देवता भी कहा जाता है। शनि के प्रभाव के कारण कुंभ राशि वाले जातक भी न्यायप्रिय होते हैं, इस राशि वाले कभी भी किसी के साथ गलत व्यवहार या धोखा नहीं करते हैं। इस राशि के लोगों में समाज कल्याण की भावना भी इस राशि के लोगों में देखने को मिलती है। संवेदनशीलता, आकर्षक स्वभाव, मजबूत इच्छाशक्ती, न्यायप्रियता, दूरर्दर्शिता और एक अच्छे मार्गदर्शक के गुण इन्हें श्रेष्ठ लीडर बनाते हैं। शनिदेव की कृपा होने के कारण इस राशि के जातकों को कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है।