हिन्दू धर्म में दान देने की परंपरा है। किसी विशेष अवसर पर लोग पूजा-पाठ करने के बाद दान-दक्षिणा जरूर करते हैं इससे उनको भगवान का आशीर्वाद मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्म दाता कहा जाता है। शनिदेव व्यक्ति को कर्मों के हिसाब से फल प्रदान करते हैं। शनिदेव की कृपा पाने और अपने ऊपर से शनि की साढ़ेसाती दूर करने के लिए कई चीजों को दान करते हैं। लेकिन कई बार भूलवश शनिवार को ऐसी चीजों का दान कर देते हैं जिसे शनिदेव को नहीं अर्पित करना चाहिए।