सुख और दुख दोनों ही जीवन का साथी है। कहते हैं हर इंसान के जीवन में कभी न कभी कोई समस्या जरूर आती है। ये समस्या ही हमें अहसास दिलाती हैं कि सुख का समय कितना मुल्यवान होता है। समय को लेकर एक बहुत प्रचलित कहावत चलती है "समय की यही खासियत है, कैसा भी हो, गुजर जाता है"। अर्थात समय गतिशील है और अच्छा हो या बुरा चला ही जाता है। देखा जाए तो हर व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव लगा रहता है। किसी भी इंसान का बुरा समय चलना उसके जीवन का सबसे कठिन समय होता है। बुरा समय सिर्फ आर्थिक कठिनाइयों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें भावनात्मक, मानसिक और सामाजिक कठिनाइयाँ भी शामिल हो हैं।