अक्सर दोस्ती में या बहुत उत्साहित होकर लोग कुछ ऐसी बातें साझा कर लेते हैं जो उनकी बदनामी और नुकसान की वजह बन जाते हैं। अगर आप इन बातों का ध्यान रखें और उन्हें अपने अंदर ही दबाकर रखें तो इसका फायदा आप खुद महसूस करेंगे। यहां आपको ऐसी पांच बातों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें जानने के बाद खुद कहेंगे कि इन्हें वास्तव में किसी से नहीं कहना चाहिए।
विज्ञापन
यह 5 बातें किसी से नहीं कहें, नुकसान और बदनामी हो सकती है
2 of 6
शीघ्र ही बच्चों के बैंक खाते में आरटीजीएस से स्कॉलरशिप की राशि जमा होगी।
रूपया पैसा और अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में किसी को नहीं बताएं। रहिम ने कहा 'रहिमन निज मन की व्यथा,मन ही राखो गोय,सुन इठलहिये लोग सब ,बाठे ना लैहैं कोय। यानी आपके पास धन की कमी है यह बात लोगों को बताएंगे तो लोग इसका आनंद उठाएंगे न कि आपकी सहायता करेंगे। दूसरी बात दुनिया हमेशा धनी और बलवान से नाता रखना चाहती है। अगर आपके पास अभाव है और लोगों को इसका पता चलेगा तो आपकी दूरियां बढ़ा लेंगे। और आपके पास खूब पैसा है इस बात को लोग जानेगे तो हजार दुश्मन पैदा हो जाएंगे। इसलिए अपने धन की बात अन्य से न करें।
विज्ञापन
यह 5 बातें किसी से नहीं कहें, नुकसान और बदनामी हो सकती है
3 of 6
प्यार
बहुत से लोग अपनी निजी जिंदगी की बातें खासतौर पर अंतरंग पलों की बातें भी आपस में साझा करने लगते हैं। शास्त्रों के अनुसार निजी पल निजी होते हैं उन्हें अपने तक ही गुप्त रखना चाहिए। इसे साझा करने पर जहां आप हंसी के पात्र बनते हैं वहीं समय आने पर लोग इसका गलत इस्तेमाल करके आपको बदनाम कर सकते हैं।
यह 5 बातें किसी से नहीं कहें, नुकसान और बदनामी हो सकती है
4 of 6
दान
आजकल दान एक दिखावा बन गया है। लोग दान करते हैं तो इसका बखान करते हैं। तख्तियों पर दानकर्ताओं के नाम छापे जाते हैं। जबकि शास्त्रों में बताया गया है कि दान को देकर भूल जाना चाहिए यानी उसका बखान नहीं करना चाहिए इससे दान की मर्यादा बढ़ती है। हमेशा दान गुप्त होना चाहिए। दिखावे के लिए दिया गया दान का पुण्य कम हो जाता है और समाज में लोग आपको अहंकारी समझने लगते हैं।
विज्ञापन
यह 5 बातें किसी से नहीं कहें, नुकसान और बदनामी हो सकती है
5 of 6
तनाव
हर परिवार में किसी न किसी बात पर लोगों के बीच कभी न कभी मनमुटाव और तकरार होती रहती है। लेकिन जो लोग इन्हें अपने तक नहीं रखकर दूसरों से इन बातों का साझा करते हैं वह खुद ही अपना मजाक बनाते हैं। क्योंकि लोग इन बातों से आनंद लेते हैं और वक्त पर आपको तंज मारकर कष्ट पहुचाते हैं।
यह 5 बातें किसी से नहीं कहें, नुकसान और बदनामी हो सकती है
6 of 6
न कहें
अपनी हार को अपने मन में गुप्त रखना चाहिए और जीत की योजना बनाकर फिर से तैयारी करनी चाहिए। जो लोग अपनी हार का दुख मनाने बैठ जाते हैं और दूसरों से इस को साझा करते हैं वह जीवन में कभी जीत नहीं पाते हैं और दूसरों के बीच हंसी के पात्र बनते हैं।