फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपके घर में कोई करवाचौथ रखता है तो इस बात को जान लें

विज्ञापन
1 of 5
करवाचौथ का त्योहार महिलाओं के लिए बड़ा ही खास होता है। इसलिए महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और और अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। लेकिन यह जरुरी नहीं कि यह व्रत सिर्फ सुहागन ही रख सकती हैं। इस व्रत को कुंवारी लड़कियां भी रखती हैं। लेकिन विवाहित महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के व्रत में बड़ा अंतर है।
विज्ञापन

अगर आपके घर में कोई करवाचौथ रखता है तो इस बात को जान लें

2 of 5
व‌िवाह‌ित स्‍त्र‌ियां जहां पत‌ि के ल‌िए व्रत रखती हैं वहीं कुंवारी कन्याओं का व्रत भाइयों के ल‌िए लभप्रद होता है। यानी करवाचौथ का व्रत स‌िर्फ पत‌ि के ल‌िए ही नहीं भाई के ल‌िए भी होता है।

विज्ञापन

अगर आपके घर में कोई करवाचौथ रखता है तो इस बात को जान लें

3 of 5
कुंवारी कन्या के ल‌िए यह जरुरी नहीं क‌ि वह सोलह श्रृंगार करके चांद को देखे। चांद को देखने का न‌ियम स‌िर्फ सुहागनों के ल‌िए है। कुंवारी कन्याएं तारे देखकर व्रत खोल सकती है।

अगर आपके घर में कोई करवाचौथ रखता है तो इस बात को जान लें

4 of 5
इस व‌िषय में एक कथा म‌िलती है जो अर्जुन, द्रौपदी और कृष्‍ण से संबंध‌ित है। कहते हैं क‌ि एक बार अर्जुन तपस्या करने वन में चले गए। न‌ियत समय तक अर्जुन के नहीं लौटने पर द्रौपदी ने श्री कृष्‍ण के बताए व‌िध‌ि से व्रत रखा और अर्जुन वापस आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आपके घर में कोई करवाचौथ रखता है तो इस बात को जान लें

5 of 5
इस घटन के बाद से द्रौपदी जो श्री कृष्‍ण को अपना सखा और भाई मानती थी श्रीकृष्‍ण नाम से व्रत रखने लगी। माना जाता है क‌ि जब तक कन्या अपने प‌िता और भाई के घर में रहती है तब तक करवाचौथ के व्रत का फल उनके भाईयों को प्राप्‍त होता है। पत‌ि के घर जाने पर उनका व्रत पत‌ि के ल‌िए होता है।

अब जरा फ‌िल्‍मी करवाचौथ का यह क्रेज भी देख लीज‌िए।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें