सपने हमेशा अच्छे संकेत ही नहीं देते हैं। स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने व्यक्ति को आने वाली घटनाओं का संकेत देते हैं जो अच्छे भी होते हैं और बुरे भी। रामायाण, महाभारत में भी सपनों और उनके परिणाम की चर्चा की गई है। भगवान राम को सपने में ही अपने पिता दशरथ जी मृत्यु का संकेत मिला था। रावण को अपनी हार और विनाश का आभास सपने में हुआ था। महाभारत में गांधारी ने सपने में अपने वंश के विनाश को देख लिया था। आइये आपको कुछ ऐसे ही अशुभ सपनों के बारे में बता दें जिन्हें न देखने की दुआ आप भगवान से कीजिएगा ताकि आपके साथ कुछ बुरा न हो।
विज्ञापन
सपने में बारात दिखे
2 of 10
बारात
सपने में बारात देखने का मतलब है कि आपको चिंता और परेशानियों का सामना करना होगा। अगर बारात में आप खुद को दुल्हे के वेश में देखते हैं तो यह बहुत ही अशुभ फलदायी होता है। इसे मृत्यु के समान कष्टदायी माना गया है।
विज्ञापन
पेड़ कटते हुए देखने का मतलब
3 of 10
वृक्ष कटता हुअा देखना
पेड़ कटते हुए देखने का मतलब है कि आपको धन का नुकसान होने वाला है। इस सपने को घर के किसी बड़े बुजुर्ग की मृत्यु या स्वास्थ्य हानि का संकेत भी माना जाता है।
ऊंचाई से खुद को गिरते हुए देखने
4 of 10
ऊंचाई से गिरते हुए देखना
ऊंचाई से खुद को गिरते हुए देखने का मतलब है आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको आर्थिक एवं मान-प्रतिष्ठा का नुकसान होने वाला है।
विज्ञापन
जब सपने में दिखे झाडू
5 of 10
झाड़ू
झाडू़ को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है लेकिन सपने में इनका दिखना अशुभ फलदायी माना गया है। इनका सपने में दिखना बताता है कि आपको निकट भविष्य में धन की हानि होने वाली है।
विज्ञापन
सपने में उल्लू दिखना
6 of 10
उल्लूू
सपने में उल्लू दिखने का दिखना बताता है कि आप गंभीर रूप से बीमार होने वाले हैं या कोई शोक समाचार मिलने वाला है।
विज्ञापन
जन्मदिन मनाते हुए देखना
7 of 10
जन्मदिन
अपना जन्मदिन आप हकीकत में चाहे जैसे मनाएं लेकिन दुआ करें कि सपने में अपना जन्मदिन मनाते हुए खुद को न देखें। स्वप्नशास्त्र के अनुसार यह आपकी उम्र कम होने का संकेत है, संभलकर रहें।
रेगिस्तान में चलते हुए देखने
8 of 10
रेगिस्तान
खुद को रेगिस्तान में चलते हुए देखने का मतलब है कि आपको कष्ट मिलने वाला है। शत्रुओं के कारण आपको परेशानियों का सामना करना होगा।
सपने में डॉक्टर का दिखना
9 of 10
चिकित्सक
सपने में डॉक्टर का दिखना अशुभ सपना माना गया है क्योंकि इसका मतलब है आप जल्दी ही बीमार होने वाले हैं।