फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरकंटक के खूबसूरत नजारे के साथ देखिए दुर्वासा ऋषि की गुफा

विज्ञापन
1 of 7
भगवान शिव की पुत्री नर्मदा का नदी के रुप में उद्गम अमरकंटक से होता है। अमरकंटक मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित हिंदुओं का पवित्र तीर्थ स्थल है। कहते हैं त्रिपुर नामक असुर का वध और उनके नगरों का अंत करने के बाद भगवान शिव ने उसकी राख से इस नगरी को बसाया। अपनी पुत्री नर्मदा के साथ यहां भगवान शिव का मंदिर है। श्रद्घालु इस मंदिर में आकर भगवान शिव और शक्ति स्वरूपा देवी नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। लेकिन इस मंदिर में दर्शन का फल पाने के लिए एक कठिन कार्य करना पड़ता है।

विज्ञापन

अमरकंटक के खूबसूरत नजारे के साथ देखिए दुर्वासा ऋषि की गुफा

2 of 7
आप देख रहे हैं कि एक श्रद्घालु हाथी के नीचे से रेंगता हुआ मंदिर की ओर जा रहा है। कहते हैं भगवान शिव के मंदिर में आने का पुण्य तभी मिलता है जब भक्त इस हाथी के बीच से निकलते हैं।

विज्ञापन

अमरकंटक के खूबसूरत नजारे के साथ देखिए दुर्वासा ऋषि की गुफा

3 of 7
ऋषियों में सबसे क्रोधी दुर्वासा ऋषि को माना जाता है। शाप इनके होंठों पर रहता था। इनकी तपस्थली अमरकंटक में नर्मदा नदी के उद्गम स्थल पर माना है। यहां एक गुफा है जिसे दुर्वासा गुफा कहा जाता है। इस गुफा में दुर्वासा ऋषि की मूर्ति बनी हुई है। गुफा में दुर्वासा के अराध्य देव महादेव का शिवलिंग भी है। इस शिवलिंग पर प्राकृतिक रुप से बूंद-बूंद जल टपकता रहता है। कहते हैं कि देवी नर्मदा इस शिवलिंग का अभिषेक करती है।

अमरकंटक के खूबसूरत नजारे के साथ देखिए दुर्वासा ऋषि की गुफा

4 of 7
दुर्वासा ऋषि की गुफा के पास नर्मदा नदी का पानी एक झरने के रुप में गिरता है। नर्मदा की जल धारा इतनी उज्जवल है मानो दूध की धारा बह रही हो,यही कारण है कि इस जलधारा को दूध धारा के नाम से जाना जाता है। इस स्थान पर आकर मन को अपार शांति मिलती है। आप चाहें तो मानसिक शांति और तीर्थयात्रा का पुण्य कमाने के लिए इस तीर्थ की यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन

अमरकंटक के खूबसूरत नजारे के साथ देखिए दुर्वासा ऋषि की गुफा

5 of 7
अमरकंटक दुर्वासा सहित कई ऋषियों की तपस्थली रही है। यह दृश्य कपिल धारा का है। कहते हैं कपिल मुनि ने इसी स्थान पर तपस्या की थी। भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कहा है कि मैं ऋषियों में कपिल मुनि हूं। नर्मदा नदी के उद्गम स्थल से 8 किलोमीटर दूर एक जल प्रपात है। यह जल प्रपात कपिल धारा के नाम से जाना जाता है। 15 मीटर की ऊंचाई से गिरता पानी सूर्य की रोशनी में अद्भुत छटा बिखेरता है और देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

विज्ञापन

अमरकंटक के खूबसूरत नजारे के साथ देखिए दुर्वासा ऋषि की गुफा

6 of 7
मानसिक शांति प्रदान करने वाला यह खूबसूरत दृश्य कपिलधारा के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरकंटक के खूबसूरत नजारे के साथ देखिए दुर्वासा ऋषि की गुफा

7 of 7
अमरकंटक में कल-कल बहती नर्मदा की निर्मल जल धारा को देखिए। गंगा की तरह पवित्र इस नदी को भी मुक्तिदायिनी माना गया है। अमरकंटक का मनोरम दृश्य आपको इतना आकर्षित करेगा कि आप चाहेंगे कि कुछ दिन तीर्थयात्रा के साथ प्रकति की गोद में बिताने के लिए अमरकंटक चलें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें