भगवान विष्णु और शिव जी के मंदिर तो आपने कई देखे होंगे। हनुमान जी और दूसरे प्राचीन देवी देवताओं के मंदिरों के भी आपने दर्शन किए होंगे। लेकिन आज हम आपको जिस देवी देवता के दर्शन करा रहे हैं उन्हें देखकर आप चकरा जाएंगे।
विज्ञापन
इन देवी देवताओं के मंदिर को देखकर चकरा जाएंगे
2 of 11
लक्ष्मी देवी के अंदाज में यह सोनिया गांधी हैं। नौ फीट की इस प्रतिमा का निर्माण कांग्रेस विधायक पी शंकर राव ने करवाया है। शंकर राव ने सोनिया को 'तेलंगाना माता' की भी उपाधि दे डाली है। जिस स्थान पर इस मूर्ति का निर्माण करवाया गया है उस स्थान को 'सोनिया गांधी शांति वन' नाम दिया गया है।
विज्ञापन
इन देवी देवताओं के मंदिर को देखकर चकरा जाएंगे
3 of 11
भगवान के मंदिर में बैठी तिमल फिल्म की अदाकारा खुश्बू को देखकर अगर आप यह सोच रहे हैं कि यह भगवान के साथ क्यों बैठी तो इसका जवाब यह है कि इनके प्रशंसकों ने इन्हें देवी बना दिया है। अब यह देवी मूर्ति के रुप में अपने भक्तों को दर्शन दे रही हैं।
इन देवी देवताओं के मंदिर को देखकर चकरा जाएंगे
4 of 11
यह मूर्ति है तमिलानडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम जी रामचन्द्रन की। अपने जमाने के तमिल फिल्मों के सुपर स्टार रह चुके एम जी आर को भगवान के रुप में मंदिर में स्थापित किया गया है। यह मंदिर तमिलनाडु के तिरुवेलुरू जिले में स्थित है।
विज्ञापन
इन देवी देवताओं के मंदिर को देखकर चकरा जाएंगे
5 of 11
दक्षिण भारतीय फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा तमन्ना को इनके प्रशंसक देवी की तरह मानते हैं। इनके प्रशंसकों ने इनके नाम से एक मंदिर भी बनवा दिया है। इस मंदिर में तमन्ना एक देवी की तरह पूजी जाती हैं।
विज्ञापन
इन देवी देवताओं के मंदिर को देखकर चकरा जाएंगे
6 of 11
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को शायद ही कभी मंदिर में देवता के रुप में देखा होगा। अगर आप गांधी जी को मंदिर में देवता के रुप में देखना चाहते हैं तो उड़ीसा जाना होगा। यहां संबलपुर में गांधी जी का एक मंदिर बना हुआ है। यहां गांधी जी देवता के रुप में पूजे जाते हैं।
विज्ञापन
इन देवी देवताओं के मंदिर को देखकर चकरा जाएंगे
7 of 11
राजनीकांत दक्षिण भारत के सुपर स्टार ही नहीं बल्कि अपने प्रशंसकों के लिए भगवान भी हैं। यही कारण है कि इनके भक्तों ने इनका एक मंदिर भी बना दिया है।
इन देवी देवताओं के मंदिर को देखकर चकरा जाएंगे
8 of 11
अगरा से महज 50 किलोमीटर आगे जाने पर एक गांव आता है जिसका नाम है 'खेड़ा राठौर'। कहते
हैं यह डाकू मानसिंह का गांव है। इस गांव में एक मंदिर है जिसमें मानसिंह
और रुपा डाकू की मूर्ति स्थापित है। कहते हैं मानसिंह रुपा को बेटी की तरह
मानते थे।
इस गांव के लोग मानसिंह और रुपा की श्रद्घा पूर्वक पूजा करते हैं। इनका मानना है कि मानसिंह गरीबों के देवता हैं।
इन देवी देवताओं के मंदिर को देखकर चकरा जाएंगे
9 of 11
यह है महभारत के खलनायक दुर्योधन का मंदिर। उत्तराखंड में दून घाटी के जखोल गांव में सोमेश्वर देवता की पूजा की जाती है। यह देवता कोई और नहीं बल्कि दुर्योधन है। यह मंदिर यहां के लोगों की आस्था का केंद्र हैं। इस क्षेत्र के लोग पांडवों से नफरत करते हैं, यहां पांडवों का नाम लेना भी पाप समझा जाता है।
इन देवी देवताओं के मंदिर को देखकर चकरा जाएंगे
10 of 11
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में स्थित यह लैला मजनू का मकबरा है। यहां प्रेमी जोड़े अपने प्यार की कामयाबी और सलामती के लिए दुआएं मांगने आते हैं।
राजस्थान के रोहित थाना क्षेत्र में एक ऐसा मंदिर है जिसमें भगवान के रुप में 350 सी सी की एक बुलेट मोटरसाइकल है। यह मोटरसाइकल ओम सिंह राठौर की है जिसकी मौत सड़क हादसे में हो गई थी। यहां के लोगों का मानना है कि इस मोटरसाइकल की पूजा से मनोकामना पूरी होती है। देखिए सिंह राठौर के साथ देवता बने इस मोटरसाइकल को।