Raksha Bandhan 2026 Rakhi Rituals Rules: रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के भाव से जुड़ा प्रमुख पर्व है। वर्ष 2026 में रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख, स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करती हैं। हालांकि, जब परिवार में एक से अधिक भाई हों, तो अक्सर यह सवाल उठता है कि राखी बांधने की शुरुआत किस भाई से की जाए, बड़े से या छोटे से? क्या उम्र के अनुसार क्रम तय होता है या बैठने की जगह के आधार पर? आइए जानते हैं इससे जुड़ी मान्यताएं।