फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 10 संकेत बताते हैं आप संकट में घिरेंगे या जल्द मिलेगी आपको कोई खुशखबरी

Wed, 16 May 2018 09:53 AM IST
प्रणव शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 10
प्राचीन ग्रंथों में जीवों से जुड़े कई शुभ-अशुभ संकेतों का उल्लेख मिलता है। इन संकेतों को पहचानकर आने वाली मुसीबतों से बचा जा सकता है। हालांकि हर बार ये संकेत अशुभ नहीं होते, ये शुभ भी होते हैं। ज्योतिष व शकुन शास्त्र में जीवों से जुड़े ऐसे कई संकेतों का उल्लेख मिलता है, जो मनुष्य को आने वाली विपदा से सावधान करते हैं। हालांकि कुछ लोग इन पर विश्वास नहीं करते, लेकिन ये संकेत काफी हद तक सही होते हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
हिंदू धर्म में मान्यता है कि यदि बिल्ली रास्ता काट जाए, तो रुक जाना चाहिए। इससे बनता कार्य बिगड़ जाता है। यह इशारा भी होता है कि यदि आप कहीं बाहर जा रहे हैं, तो न जाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 10
अगर आपको घर या उसके बाहर बिल्ली बार-बार रोती दिखाई देती है, तो यह घर-परिवार पर आने वाले किसी बड़े संकट का संकेत है। आप किसी जरूरी कार्य से बाहर जा रहे हैं और रास्ते में लड़ती हुई बिल्लियां दिखाई दें, तो समझ जाइए कि काम नहीं बन पाएगा। माना जाता है कि यदि यात्रा पर जा रहे हैं और बिल्ली मुंह में मांस का टुकड़ा लिए दिखाई दे, तो कार्य सफल हो जाएगा। 

4 of 10
हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। मान्यता है कि गाय के भीतर तैंतीस करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। गाय की पूजा करने व उसे चारा या रोटी खिलाना लाभकारी होता है। गाय भी हमें शुभ संकेत देती है। मान्यता है कि अगर आपके घर के दरवाजे पर गाय आकर जोर-जोर से रंभाती है, तो यह संकेत है कि कोई सुखद समाचार मिलने वाला है। यह धन लाभ व सुख में वृद्धि का भी सूचक होता है। यदि रास्ते में गाय मूत्र विसर्जन करती दिखाई दे, तो यह संकेत है कि आने वाली विपत्ति टल गई है। 
विज्ञापन

5 of 10
कुत्ते से भी शुभ-अशुभ प्रभाव जुड़े हैं। यदि आपके पास कोई कुत्ता आकर लेटने लगे, तो यह संकेत है कि कुछ अच्छा होने वाला है। यदि घर के बाहर कुत्ता भवन की ओर मुख करके सोए, तो घर पर कोई विपत्ति आने वाली है।
विज्ञापन

6 of 10
ग्रहदोष शांति के लिए हम चींटियों को आटा डालते हैं, इससे दोष खत्म होते हैं और जीवन में शांति भी आती है। ये भी हमें शुभ अशुभ संकेत देती हैं। चींटियों का समूह घर की दीवार पर घूमता दिखाई दे, तो यह ऐश्वर्य में वृद्धि का सूचक है। यदि चींटियां लाइन में चलती दिखाई दें और लाइन आड़ी-तिरछी है, तो यह मतभेद का इशारा होता है।
विज्ञापन

7 of 10
घर में लगे मकड़ी के जाले, मधु मक्खी का छत्ता होना शुभ नहीं होता। यह घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने का इशारा होता है। अगर घर में नीलकंठ या मोर आता दिखाई दे जाए, तो यह सकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी व धन लाभ का संकेत है। यह घर पर देवकृपा बनी रहने का भी संकेत है। 

8 of 10
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, यदि घर में बिच्छू लाइन से जाते हुए दिखाई दें, तो यह धनहानि की ओर इशारा करता है। यह बताता है कि धन की देवी लक्ष्मी आपसे रूठी हुई है और घर से जाने की तैयारी में है। जिस घर में चमगादड़ आकर रहते हैं, तो माना जाता है कि वहां अशुभ शक्तियां वास करती हैं। 

9 of 10
यदि घर के भीतर छुछुंदर घूमती है, तो यह संकेत है कि धन में वृद्वि होने वाली है। अगर घर के बाहर से कोई हाथी निकल रहा हो और भवन के द्वार की ओर मुंह करके अपनी सूंड उठाए, तो यह मंगल होने का संकेत है। यह इस बात का सूचक है कि आपकी तरक्की होगी और नई ऊंचाइयां छुएंगे। 
विज्ञापन

10 of 10
यदि घर के अंदर बहुत से काले चूहे हैं, तो यह समस्या आने का इशारा होता है। जिस घर की छत या मुंडेर पर कोयल या सोन चिरैय्या चहचहाए, वहां निश्चित ही श्री वृद्धि होती है। जिस घर के आंगन में कोई पक्षी घायल होकर गिरे, वहां दुर्घटना होती है। जिस भवन की छत पर कौए, टिटहरी अथवा ऊल्लू बोले, तो यह संकेत है कि कोई विपत्ति आने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें