हिन्दू धर्म में कोई भी शुभ कार्य करने से पहले शुभ ग्रह और नक्षत्र देखने की परंपरा होती है। 14 मार्च की रात से आगे एक महीने के लिए सभी तरह के शुभ कार्यो पर विराम लग लगने वाला है, क्योंकि 14 मार्च से मलमास का महीना शुरू होने जा रहा है। ज्योतिष में मलमास के महीने में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप कोई शुभ कार्य जैसे विवाह, गृहप्रवेश या फिर कोई नई संपत्ति खरीदने को सोच रहे हैं तो 14 मार्च से पहले कर लें। दरअसल जब मलमास का महीना प्रारम्भ होता है तो इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जा सकता है।