फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिवः भारत के सबसे भूतहा स्थान का सबसे बड़ा सच देखिए

Wed, 17 Aug 2016 10:54 AM IST
रिजवान/टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
भ्‍ाानगढ - फोटो : Rizwan Amar Ujala
राजस्‍थान वीर बांकुरों की जमीन यहां कई क‌िले हैं जो अत‌ीत की यादो को ज‌िंदा रखे हुए लेक‌िन इन्हीं क‌िलों में कुछ क‌िले बड़े ही बदनाम हैं ले‌क‌िन बदनामी ऐसी क‌ि लोग इनका नाम लेकर देश के कोने-कोने से ही नहीं व‌िदेशों से भी खींचे चले आते हैं। ऐसे ही एक क‌िले का नाम है भानगढ़ का क‌िला, ज‌िसे भूतहा क‌िला कहा जाता है। इस क‌िले के मुख्यद्वार पर भारतीय पुरातत्व व‌िभाग की ओर से एक पट्टी ल‌गाई गई है ज‌िस पर साफ-साफ ल‌िखा गया है 'शाम ढ़लने के बाद इस क‌िले में प्रवेश वर्ज‌ित है'।
विज्ञापन

भारत के सबसे भूतहा स्‍थान का सबसे बड़ा सच

2 of 9
भ्‍ाानगढ - फोटो : Rizwan Amar Ujala
माना जाता है क‌ि एक तांत्र‌िक के शाप के कारण यह क‌िला रातों रात व‌िरान हो गया और इनमें रहने वाले लोगों की आत्मा यहां भटकती है। यही वजह है क‌ि शाम ढ़लने के बाद इस क‌िले में क‌िसी को प्रवेश की इजाजत नहीं है। 
विज्ञापन

भारत के सबसे भूतहा स्‍थान का सबसे बड़ा सच देख‌िए

3 of 9
भ्‍ाानगढ - फोटो : Rizwan Amar Ujala
लेक‌िन द‌िन के समय यहां का नजारा क‌िसी प‌िकन‌िक स्पॉट से कम नहीं होता है। खंडहर में तब्दील हो चुका यह क‌िला पर्यटकों से गुलजार होता है और भूत प्रेतों के क‌िस्से लोग द‌िलचस्पी के साथ सुनते-सुनाते नजर आते हैं। लेक‌िन कुछ तो हैं जो यहां रात के समय का डर लोगों के द‌िल में बना हुआ रहता है।

भारत के सबसे भूतहा स्‍थान का सबसे बड़ा सच देख‌िए

4 of 9
भ्‍ाानगढ
दरअसल 16 वीं सदी में राजा भगवंत दास द्वारा बनवाए गए इस क‌िले के चारों तरफ हरीयाली और दीवारों पर लगी कई यहां नकारात्मक उर्जा का एहसास द‌िलाते हैं। वास्तुव‌िद् कुलदीप सालूजा ने जब भानगढ़ के क‌िले का व‌िस्तु व‌िश्लेषण क‌िया था तब उन्होंने कहा था क‌ि इस क‌िले में डर की वजह यहां मौजूद कुछ वास्तु संबंधी दोष हैं ज‌िनमें काई और क‌िले के आस-पास मौजूद खाई शाम‌िल हैं।
विज्ञापन

भारत के सबसे भूतहा स्‍थान का सबसे बड़ा सच देख‌िए

5 of 9
मंद‌िर भानगढ़
पांच दरवाजों वाले इस क‌िले में कई मंद‌िर भी हैं। एक मंद‌िर में दीप जल रहा था तो बता रहा है क‌ि आज भी इस भूतहा कहे जाने वाले क‌िले में देवताओं की मौजूदगी है।
विज्ञापन

भारत के सबसे भूतहा स्‍थान का सबसे बड़ा सच देख‌िए

6 of 9
भानगढ़ - फोटो : Rizwan Amar Ujala
लोगों की भीड़ से हटकर कुछ कोने तलाशे गए जहां भूत-प्रेत देखने की कोश‌िश की गई लेक‌िन कुछ द‌िखा नहीं बस गल‌ियारे के टूटे हुए छज्जे नजर आए और जो आगे देखा उसके आगे बढ़ने की ह‌िम्मत ही नहीं हुई।
विज्ञापन

भारत के सबसे भूतहा स्‍थान का सबसे बड़ा सच देख‌िए

7 of 9
भ्‍ाानगढ
जब क‌िले के कुछ अंदरूनी भागों में प्रवेश क‌िया तो आगे बढ़ने की ह‌िम्मत नहीं हुई क्योंक‌ि इतने चमगादड़ द‌िखे और अंदर से बदबू भी इतनी आ रही थी क‌ि आगे हमें वापस लौटना पड़ा। लेक‌िन आपके ल‌िए अभी और भी कुछ है देखने लायक।

भारत के सबसे भूतहा स्‍थान का सबसे बड़ा सच देख‌िए

8 of 9
भ्‍ाानगढ - फोटो : Rizwan Amar ujala
यह है भानगढ़ के क‌िले के सामने ऊंची पहाड़ी ढलाऊ ऐसा क‌ि ऊपर से एक छोटा सा पत्‍थर भी लुढ़क कर आए तो गोली की रफ्तार से चले। इस पहाड़ी की ऊंचाई को देखकर भानगढ़ के क‌िले की तबाही की कहानी याद हो आती है क‌ि एक बड़ा सा पत्‍थर लुढ़कते हुए तांत्र‌िक के ऊपर आ ग‌िरा ज‌िससे मरते समय तांत्र‌िक ने शाप दे द‌िया था।
विज्ञापन

भारत के सबसे भूतहा स्‍थान का सबसे बड़ा सच

9 of 9
भ्‍ाानगढ - फोटो : Rizwan Amar Ujala
रात में क्या होता है यहां यह तो नहीं कह सकते, लेक‌िन द‌िन का नजारा बेहतरीन होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें