फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यताएं: जानें सप्ताह के किस दिन बाल कटवाना शुभ और किस दिन अशुभ

Wed, 29 May 2019 02:45 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सनातन धर्म में रोजमर्रा के जीवन में कई तरह की मान्यताओं और परंपराओं का पालन किया जाता है। इन्हीं में बाल, नाखुन और दाढ़ी कटवाने के बारे में कुछ मान्यताएं चली आ रही हैं। हिंदू धर्म में हफ्ते के कुछ दिनों में बाल कटवाने को शुभ तो कुछ दिन में अशुभ माना गया है। आइए जानते हैं सप्ताह के सातों दिनों में क्या हैं नियम...
 
विज्ञापन

2 of 8
सोमवार- सोमवार का संबंध चंद्रमा से माना जाता है। सोमवार के दिन बाल कटवाने से तनाव और सेहत में गिरावट होती है। सोमवार के दिन बाल और दाढ़ी कटवाने से संतान की आयु कम होती है।
विज्ञापन

3 of 8
मंगलवार-  मंगलवार को बाल और नाखून काटना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन बाल कटवाने से व्यक्ति की उम्र कम होती है।

4 of 8
बुधवार-  बुधवार के दिन बाल और नाखून कटवाने से घर में बरकत आती है। बुधवार का दिन इसके लिए काफी शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

5 of 8
गुरुवार- गुरुवार को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का दिन माना जाता है। इस दिन बाल कटवाने से लक्ष्मीजी रूठ सकती हैं और मान सम्मान में भी हानि होती है।
विज्ञापन

6 of 8
शुक्रवार- शुक्रवार को भौतिक सुख सुविधाओं का दिन माना जाता है। इस दिन बाल और नाखून कटवाना शुभ होता है।
विज्ञापन

7 of 8
शनिवार- शनिवार को बाल कटवाने से बचना चाहिए। इस दिन इसे मृत्यु का कारक माना जाता है।
विज्ञापन

8 of 8
sun
रविवार- रविवार का दिन बाल कटवाने के लिए सबसे शुभ दिन होता है। रविवार सूर्य का दिन होता है। इस दिन बाल कटवाने से धन और बुद्धि में बढ़ोत्तरी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें