फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब गजब के भूत कोई मांगे मिठाई किसी को चाहिए लिफ्ट

विज्ञापन
1 of 10
पैरानार्मल विषयों पर काम करने वालों के अनुसार जिन स्थानों पर हादसे या अतृप्त इच्छाओं को लेकर किसी की मृत्यु होती है वहां पर अक्सर दुर्घटनाएं और अनहोनी चीजें होती रहती हैं और वह स्थान हॉटेड यानी प्रेतबाधित माना जाने लगता है। दुनिया में कई ऐसे स्थान हैं जिनके बारे में घोषित तौर पर यह कहा जाता है कि यह प्रेत बाधित स्थान है लेकिन अभी भी कई स्थान ऐसे हैं जिनके बारे में लोगों को नहीं पता है लेकिन यहां लोगों के साथ अजब सी घटनाएं हो जाती है। कहीं जाने पर लोग गायब हो जाते हैं तो कहीं भूत लोगों से मिठाई तो कहीं लिफ्ट मांगते हैं। आइये भारत के कुछ प्रेत बाधित स्थानों के सफर पर चलते हैं।
विज्ञापन

अजब गजब के भूत कोई मांगे म‌िठाई क‌िसी को चाह‌िए ल‌िफ्ट

2 of 10
1976 में बनी मुंबई की इस ग्रैंड पैराडी टावर को भूतहा माना जाता है क्योंक‌ि इस टावर की आठवीं मंज‌िल से कई लोगों ने कूद कर जान दी है। इसमें हैरानी की बात तो यह है क‌ि 2004 में एक दंपत्त‌ि ने इस टावर से कूदर जान दे दी इसके बाद से साल भर के अंदर उसी पर‌िवार के सभी सदस्यों ने एक-एक कर जान दे दी।
विज्ञापन

अजब गजब के भूत कोई मांगे म‌िठाई क‌िसी को चाह‌िए ल‌िफ्ट

3 of 10
गुजरात के सूरत में दमास बीच को प्रेत बाध‌ित माना जाता है। यहां पर कभी मृतकों का अं‌त‌िम संस्कार क‌िया जाता था। ऐसी धारणा है क‌ि इस स्‍थान पर कई प्रेतात्माओं का वास है। लोगों के अनुभव हैं क‌ि जब यहां आस-पास कोई नहीं होता है तब भी एहसास होता है क‌ि कई लोग आपस में बात कर रहे हों। यहां से कई लोगों के लापता होने की भी बात कही जाती है। इसल‌िए यहां नहीं जाने की सलाह दी जाती है।

अजब गजब के भूत कोई मांगे म‌िठाई क‌िसी को चाह‌िए ल‌िफ्ट

4 of 10
मेरठ के जी पी ब्लॉक में एक दो मंज‌िला मकान है ज‌‌िसमें सालों से ताला लगा हुआ है। इस मकान को लेकर पूरे मेरठ में तरह-तरह की बातें की जाती हैं। कई लोग बताते हैं क‌ि इस मकान में रात के समय अक्सर चार लोग शराब पीते हुए द‌िखते हैं। कुछ लोग यहां पर लाल रंग के कपड़े में एक लड़की को देखने की बात भी करते हैं। इस मकान का खौफ ऐसा है क‌ि जान बूझकर रात के समय कोई भी यहां से गुजराना नहीं चाहता।
विज्ञापन

अजब गजब के भूत कोई मांगे म‌िठाई क‌िसी को चाह‌िए ल‌िफ्ट

5 of 10
द‌िल्ली स्‍थ‌ित‌ फ‌िरोजशाह कोटला क‌िला को प्रेत बाध‌ित माना जाता है। गुरुवार के द‌िन लोग यहां दूध चढ़ाते और अगरबत्त‌ी जलाते हैं। लोगों की मान्यता है क‌ि यहां पर ज‌िन्नातों का वास है जो लोगों की मुरादें पूरी करते हैं। लेक‌िन ऐसी भी बातें हैं क‌ि यहां के भूत-प्रेत लोगों से म‌‌ीठी चीजें मांगते हैं। युवत‌ियों को यहां से दूर रहने की बात भी कही जाती है क्योंक‌ि ज‌िन्नत उनके पीछे पड़ जाते हैं।
विज्ञापन

अजब गजब के भूत कोई मांगे म‌िठाई क‌िसी को चाह‌िए ल‌िफ्ट

6 of 10
मुंबई के ताज पैलेस होटल के बारे में भी कहा जाता है क‌ि यह प्रेत बाध‌ित है। इसके प्रेत बाध‌ित होने की कहानी बड़ी ही अजीब है। कहते हैं क‌ि ज‌िस इंजीन‌ियर ने इस होटल को बनवाया था उसने होटल के अंदर ही आत्महत्या कर ली थी क्योंक‌ि होटल को वह ज‌िस तरह बनाना चाहता था अंत में उसके स्‍वरूप में कुछ बदलाव कर द‌िया था। होटल में आने वाले कई लोगों ने इस बात को महसूस क‌िया है क‌ि यहां गल‌ियारा में कुछ ऐसा द‌िखता है जो प्रेतबाध‌ित होने का एहसास द‌िलाता है।
विज्ञापन

अजब गजब के भूत कोई मांगे म‌िठाई क‌िसी को चाह‌िए ल‌िफ्ट

7 of 10
कोलकाता का राइटर्स ब‌िल्ड‌िंग को भी भूतहा माना जाता है। कहते हैं क‌ि इसमें स‌िंपसन नाम के एक अंग्रेज की आत्मा भटकती है जो ईस्ट इंड‌िया कंपनी का अध‌िकारी था। शाम ढ़लने के बाद इस ब‌िल्ड‌िंग में इसके देख जाने की बात की जाती है।

अजब गजब के भूत कोई मांगे म‌िठाई क‌िसी को चाह‌िए ल‌िफ्ट

8 of 10
दिल्ली कैंट के बारे में कहा जाता है क‌ि यहां एक भूतनी भटकती है जो रात में यहां से गुजरने वाले मोटरसाइकल और कार सवारों से लिफ्ट मांगती है। लिफ्ट मांगने पर व्यक्त‌ि नहीं रुकता है तो भूतनी को गुस्सा आ जाता है और वह गाड़ी की रफ्तार के साथ भागते हुए उस व्यक्ति का पीछा करती है और उसे गिरा देती है। यह भूतनी कौन है और यह आने जाने वालों से क्यों लिफ्ट मांगती है इस बात का पता नहीं चल पाया है।

अजब गजब के भूत कोई मांगे म‌िठाई क‌िसी को चाह‌िए ल‌िफ्ट

9 of 10
दिल्ली के मेहरौली इलाके में एक मस्जिद है जिसे जमाली कमाली मस्जिद के नाम से जाना जाता है। इस मस्जिद में दो सूफी संत जमाली कमाली को दफनाया गया था। ऐसी मान्यता है कि इस मस्जिद में रात के समय कुछ जिन्न आते हैं। कई लोगों का कहना है कि जिन्न यहां मौजूद लोगों के गालों पर थप्पर मारते हैं। कई लोगों को यहां विचित्र अनुभव भी हुए हैं।
विज्ञापन

अजब गजब के भूत कोई मांगे म‌िठाई क‌िसी को चाह‌िए ल‌िफ्ट

10 of 10
राजस्‍थान के कोटा में स्‍थ‌ित बृजराज भवन का भूत तो सबसे अनोखा है। कहते हैं यहां एक अंग्रेज की आत्मा भटकती है। यह क‌िसी को नुकसान तो नहीं पहुंचाता लेक‌िन यहां के गार्ड और कर्मचारी जो काम के वक्त सो जाते हैं या स‌िगरेट पीते हैं उन्हें जोर का तमाचा मारता है और अपने की ज‌िम्मेदारी का एहसास करवाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें