सबसे पहले किसने रखा था हरियाली तीज का व्रत? जानें क्यों मनाया जाता है यह पर्व
- फोटो : pinterest
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हरियाली तीज का व्रत सर्वप्रथम राजा हिमालय की पुत्री पार्वती ने रखा था, जिसके फलस्वरूप उन्हें शंकर जी पति के रूप में प्राप्त हुए। इसलिए हरियाली तीज पर कुंवारी लड़कियां भी व्रत रखती हैं और अच्छे वर की प्राप्ति के लिए माता पार्वती से प्रार्थना करती हैं। सुहागनें इस दिन उपवास रखकर माता पार्वती और शिव जी से सौभाग्य और पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं।