फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra: नहीं कर पा रहे अमरनाथ की यात्रा तो घर बैठे करें बाबा बर्फानी की पूजा, पूरी होंगी मनोकामनाएं

Sun, 02 Jul 2023 10:28 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
घर बैठे पाएं बाबा अमरनाथ का आशीर्वाद, इस विधि से करें पूजा - फोटो : अमर उजाला
Amarnath Yatra 2023: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 1 जुलाई से हो गई है। यह यात्रा कुल 62 दिनों तक चलेगी। यानी 1 जुलाई से शुरू हुई यह यात्रा 31 अगस्त तक चलेगी। हिंदू धर्म में अमरनाथ यात्रा को बहुत पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि बाबा बर्फानी के हिम शिवलिंग के दर्शन से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। बाबा अमरनाथ की यात्रा का डगर काफी कठिन है। पवित्र गुफा तक पहुंचने में भक्तों को कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से कुछ लोग अमरनाथ यात्रा पर नहीं जा पाते हैं। ऐसे में यदि आप भी बाबा बर्फानी भक्त हैं लेकिन अमरनाथ यात्रा पर नहीं जा पा रहे हैं, तो इसके लिए निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप घर पर ही विधिपूर्वक बाबा बर्फानी की पूजा करके आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूजा विधि... 

Sawan 2023: सावन में शिवलिंग पर न चढ़ाएं ये 7 चीजें, नहीं मिलेगा पूजा का पूर्ण फल 
विज्ञापन

2 of 6
घर बैठे पाएं बाबा अमरनाथ का आशीर्वाद, इस विधि से करें पूजा - फोटो : बासित जरगर
घर पर ऐसे करें बाबा बर्फानी की पूजा 
घर पर बाबा बर्फानी की पूजा करने के लिए सबसे पहले प्रात: काल स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें। फिर पूजा स्थान को साफ करके वहां पर बाबा अमरनाथ के पवित्र हिम शिवलिंग की तस्वीर स्थापित करें। 
विज्ञापन

3 of 6
घर बैठे पाएं बाबा अमरनाथ का आशीर्वाद, इस विधि से करें पूजा - फोटो : istock
वहीं यदि आपके पास बाबा अमरनाथ की तस्वीर मौजूद नहीं है, तो पूजा के लिए आप शिव जी और माता पार्वती की तस्वीर को स्थापित कर सकते हैं। 

Sawan Rudrabhishek 2023: सावन में रुद्राभिषेक से पूरी होगी आपकी हर मनोकामना, जानें विधि और महत्व

4 of 6
घर बैठे पाएं बाबा अमरनाथ का आशीर्वाद, इस विधि से करें पूजा - फोटो : iStock
तस्वीर स्थापित करने के बाद बाबा बर्फानी का स्मरण करते हुए फूल, अक्षत, बेलपत्र, चंदन, धूप, दीप, गंध, शक्कर आदि अर्पित करें। साथ ही इस दौरान शिव पंचाक्षर मंत्र 'ओम नमः: शिवाय' का जाप करते रहें। 
विज्ञापन

5 of 6
घर बैठे पाएं बाबा अमरनाथ का आशीर्वाद, इस विधि से करें पूजा - फोटो : iStock
फिर घी या कपूर से बाबा अमरनाथ की आरती करें। इसके बाद शिव चालीसा, पार्वती चालीसा और बाबा अमरनाथ की कथा का पाठ करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घर बैठे पाएं बाबा अमरनाथ का आशीर्वाद, इस विधि से करें पूजा - फोटो : iStock
अंत में पूजा समाप्त होने के बाद बाबा अमरनाथ या अमरेश्वर शिवलिंग का ध्यान करके अपनी मनोकामना उनसे व्यक्त करें। साथ ही अपनी गलतियों के लिए क्षमा याचना करें। ऐसा करने से बाबा बर्फानी की कृपा प्राप्त होती है और आपकी सभी मन्नतें पूरी होंगी। 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें