फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में दिख जाएं ये चीजें तो हर कार्य में मिलती है सफलता, अधूरे काम भी होते हैं पूरे

Thu, 24 Mar 2022 07:33 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
रास्ते में दिख जाएं ये चीजें तो हर कार्य में मिलती है सफलता - फोटो : iStock
हमारे देश में कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। जितना लोग अपनी मेहनत पर विश्वास करते हैं, उतना ही किस्मत को भी मानते हैं। जैसे कि किसी भी अच्छे काम के लिए निकलने से पहले लोग भगवान का नाम जरूर लेते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर निकलते हैं ताकि काम सफल हो जाए। इसके अलावा घर से निकलने से पहले कुछ लोग दही खाकर निकलते हैं, क्योंकि किसी शुभ काम के लिए घर से निकलने से पहले दही खाना अच्छा माना गया है। वहीं बहुत सी चीजों को जीवन में शकुन और अपशकुन से जोड़ कर देखा जाता है। कुछ चीजों को लेकर मान्यता है कि घर से निकलने से पहले वो दिख जाए तो यात्रा असफल होती है। वहीं कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनके दिख जाने पर माना जाता है कि आप जिस काम के लिए बाहर जा रहे हैं वो जरूर सफल होगा। आइए जानते हैं रास्ते में दिखने वाली चीजों के अच्छे-बुरे संकेत.... 
विज्ञापन

2 of 7
रास्ते में दिख जाएं ये चीजें तो हर कार्य में मिलती है सफलता - फोटो : istock
कहीं जाते हुए यदि रास्ते में गिरा हुआ धन मिले तो इसके कई अर्थ हैं। जैसे- रास्ते में सिक्का गिरा हुआ मिले तो इसका मतलब आपका काम होने में अभी देर है। वहीं रास्ते में धन, नोट के रूप में मिले तो इसका मतलब आपका रुका हुआ काम होने वाला है। 
विज्ञापन

3 of 7
रास्ते में दिख जाएं ये चीजें तो हर कार्य में मिलती है सफलता - फोटो : iStock
इसके अलावा आपको अगर सिक्का और नोट दोनों मिले तो समझ जाइए कि आपका काम किसी के सहयोग से हो जाएगा। वहीं रास्ते में मिलने वाले धन का संकेत शुभ न हो, तो इसे तुरंत मंदिर में या किसी गरीब को दान करना चाहिए। 

4 of 7
रास्ते में दिख जाएं ये चीजें तो हर कार्य में मिलती है सफलता - फोटो : istock
अगर आप किसी जरूरी कार्य के लिए जा रहे हैं और रास्ते में गाय दिख जाए तो भी काफी शुभ माना जाता है। गाय को शास्त्रों में पूजनीय माना गया है। अगर गाय दिखे तो उसे प्रणाम करके ही आगे बढ़ें। ऐसा करने से काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी और काम आसानी से बन जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 7
रास्ते में दिख जाएं ये चीजें तो हर कार्य में मिलती है सफलता - फोटो : ANI
ज्योतिष के अनुसार यदि कहीं जाते समय भिखारी दिख जाए, तो उसे कुछ देने के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए। कहते हैं कि अगर आपके ऊपर कोई कर्ज है तो ऐसा करने से बहुत जल्द आपको कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी। 
विज्ञापन

6 of 7
रास्ते में दिख जाएं ये चीजें तो हर कार्य में मिलती है सफलता - फोटो : iStock
वहीं घर से कहीं जाते समय आपकी नजर किसी की अर्थी पर पड़ जाए, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा दिखने पर हाथ जोड़ कर उसे प्रणाम करना चाहिए और भगवान से दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। मान्यता है कि अर्थी दिखने पर हाथ जोड़कर अपने दुख दूर करने की प्रार्थना करने से दिवगंत आत्मा उस दुख को अपने साथ ले जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रास्ते में दिख जाएं ये चीजें तो हर कार्य में मिलती है सफलता - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा घर से निकलते समय पान का पत्ता, मछली या हाथी दिख जाए तो ये शुभ संकेत होते हैं। ऐसा होने पर जिस काम के लिए आप जा रहे हैं उसमें सफलता प्राप्त होती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें