फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह पंचमीः इस वजह से आज के दिन लोग नहीं करते अपनी बेटियों की शादी

Thu, 23 Nov 2017 10:35 AM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 4
आज के ही दिन यानी विवाह पंचमी पर भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। भगवान राम और माता सीता के विवाह के कारण ही मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि विशेष मानी जाती है। लेकिन भारत में कुछ जगहों पर खास तौर पर मिथिला क्षेत्र में विवाह पंचमी के दिन लोग अपनी कन्याओं का विवाह इस तिथि को नहीं करते है।आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।

पढ़ें- विवाह पंचमीः इस वजह से किया जाता है रामचरित मानस का अधूरा पाठ
विज्ञापन

2 of 4
भृगु संहिता में इस दिन को विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त के रुप में बताया गया है। इसके बावजूद भी कुछ जगहों के लोग जैसे मिथिलावासी इस दिन अपनी बेटियों की शादी करना पसंद नहीं करते। इसके पीछे उनकी धारणा यह है कि इस दिन विवाह होने के कारण ही देवी सीता और भगवान राम को पूर्ण वैवाहिक जीवन का सुख नहीं मिला था। विवाह के बाद ही माता सीता को वनवास जाना पड़ा।


 
विज्ञापन

3 of 4
जब राम को राजा बनने का सौभाग्य मिलने वाला था तब देवी सीता को भगवान राम के संग वन में जाना पड़ा। जब वन से लौटकर राम अयोध्या के राजा बने तब राजधर्म निभाने के लिए राम को सीता से अलग होना पड़ा। देवी सीता मिथ्या कलंक के कारण वन में भेज दी गई।
पढे़ं- ऐसी जगहों पर हावी हो जाती हैं नकारात्मक शक्तियां
 
विज्ञापन

4 of 4
इस दिन कई जगहों पर रामचरित मानस का पाठ भी करवाया जाता है, लेकिन यह पाठ राम-जानकी विवाह प्रसंग तक ही करते हैं। आगे का पाठ नहीं करते है ऐसा माना जाता है कि इसके आगे सीताजी को कष्टों का सामना करना पड़ा था, इसीलिए राम-जानकी विवाह जैसे शुभ प्रसंग के साथ ही पाठ का समापन कर देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें