फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrat-Tyohar 2021 April: इस सप्ताह के व्रत-त्योहार, अष्टमी, राम नवमी एवं महावीर जयंती, देखें पूरी लिस्ट

Mon, 19 Apr 2021 11:13 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सप्ताह के व्रत एवं त्योहार - फोटो : सोशल मीडिया
अप्रैल के इस सप्ताह (19 से 25 अप्रैल) अष्टमी, रामनवमी एवं महावीर जयंती जैसे महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं। इसके अलावा भी अन्य त्योहार पड़ेंगे, देखें यहां पूरी लिस्ट..
विज्ञापन

2 of 7
कालरात्रि देवी - फोटो : self
नवरात्रि सप्तमी तिथि
19 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन है और इस दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। कालरात्रि देवी आदिशक्ति मां दुर्गा का सातवां स्वरूप हैं। पुराणों के अनुसार देवी दुर्गा ने राक्षस रक्तबीज का वध करने के लिए कालरात्रि को अपने तेज से उत्पन्न किया था। इनकी उपासना से प्राणी सर्वथा भय मुक्त हो जाता है। 
विज्ञापन

3 of 7
मां महागौरी - फोटो : SELF
नवरात्रि अष्टमी तिथि
20 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है और इस दिन महागौरी की उपासना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन  महागौरी माता की पूजा से भक्तों के सभी तरह के पाप और कष्ट मिट जाते हैं। अष्टमी के दिन कन्या पूजन का भी विधान है। 

4 of 7
रामनवमी 2021 - फोटो : Twitter
रामनवमी 2021
रामनवमी 21 अप्रैल को है। धार्मिक मान्यता है कि चैत्र माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन भगवान श्रीराम का जन्म अयोध्या में हुआ था। हर साल इस तिथि के दिन राम नवमी पर्व मनाया जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
कामदा एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला।
कामदा एकादशी 2021
कामदा एकादशी 23 अप्रैल को है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, कामदा एकदाशी व्रत प्रति वर्ष चैत्र माह के शुक्ल की एकादशी के दिन रखा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, कामदा एकादशी का व्रत करने वालों की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
चैत्र प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष) 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
चैत्र प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष) 2021
चैत्र माह का दूसरा प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष) 24 अप्रैल को पड़ रहा है। यह शनि प्रदोष व्रत होगा जो भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए रखा जाता है। यह व्रत प्रति माह में दो बार (कृष्ण और शुक्ल पक्ष में) त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
महावीर जयंती 2021 - फोटो : अमर उजाला
महावीर जयंती 2021
महावीर जयंती 25 अप्रैल को है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को उनका जन्म हुआ था। भगवान महावीर नें तीस वर्ष की उम्र में वैभव और विलासिता पूर्ण जीवन को त्याग कर बारह वर्ष की मौन तपस्या के बाद 'कैवल्य' प्राप्त किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें