फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी पर इन संदेशों से दें सभी को शुभकामनाएं, राम-सीता का मिलेगा आशीर्वाद

Tue, 25 Nov 2025 05:30 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vivah Panchami 2025 Wishes: मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस शुभ पर्व पर आप अपने प्रियजनों को विवाह पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं भी भेज सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 9
विवाह पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
Vivah Panchami 2023 Wishes In Hindi: हिंदू परंपरा के अनुसार मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को माता सीता और प्रभु श्रीराम का पावन विवाह संपन्न हुआ था। यही कारण है कि इस तिथि को विवाह पंचमी के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। हर वर्ष यह दिन सीता-राम के दिव्य मिलन की वर्षगांठ का प्रतीक माना जाता है और उनका पूजन किया जाता है।

इस अवसर पर भक्तजन मंदिरों में भजन-कीर्तन करते हैं और सीता-राम विवाह की झांकी या विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से माता सीता और भगवान राम की आराधना करने पर व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। इस दिन माता सीता और प्रभू राम की अराधना करने से वैवाहिक जीवन में आ रही समसयाओं से भी छुटकारा मिलता है। इस शुभ पर्व पर आप अपने प्रियजनों को विवाह पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं भी भेज सकते हैं।

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी पर करें ये खास उपाय, तुंरत पक्की होगी शादी
Ram Mandir Dhwajarohan 2025: रामलला के मंदिर में 25 नवंबर को ध्वजारोहण,सूर्य–कोविदार चिह्न का आध्यात्मिक महत्व
विज्ञापन

2 of 9
विवाह पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है
ऐसे रघुनंदन को, हमारा प्रणाम है
विवाह पंचमी की शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

3 of 9
विवाह पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
सिय राम मय सब जग जानी
करहु प्रणाम जोरी जुग पानी
राम-सीता विवाह वर्षगांठ की शुभकामनाएं

 

4 of 9
विवाह पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
गरज उठे गगन सारा, 
समुद्र छोड़ें अपना किनारा, 
हिल जाए जहान सारा, 
जब गूंजे जय श्री राम का नारा
विवाह पंचमी की शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

5 of 9
विवाह पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
मंगल भवन अमंगल हारी,
द्रवहु सो दशरथ अजिर बिहारी,
राम सिया राम, सिया राम जय जय राम
विवाह पंचमी की शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

6 of 9
विवाह पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
सजा दो घर को गुलशन सा,
मेरे भगवान आएं हैं
लगे कुटिया भी दुल्हन सी,
अवध में भगवान श्रीराम आएं हैं
विवाह पंचमी की शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 9
विवाह पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
तन की जाने, मन की जाने,
जाने चित की चोरी, उस श्री राम से क्या छिपावे
जिसके हाथ है सब की डोरी
विवाह पंचमी की शुभकामनाएं

 

8 of 9
विवाह पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
जिनके मन में सिया राम हैं
भाग्य में उनके बैकुंठ धाम है
उनके चरणों में जिसने जीवन वार दिया
संसार में उसका उद्धार हुआ
विवाह पंचमी की शुभकामनाएं
विज्ञापन

9 of 9
विवाह पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
अधूरा है ज्ञान गीता के बिना
अधूरे हैं राम सीता के बिना
रहे न कोई गम, दुख 
आपको हर पल मिले अपनों का प्यार दोगुना
विवाह पंचमी की शुभकामनाएं

 

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें