Vinayak chaturthi 2024: गणेश जी सभी देवताओं में प्रथम पूज्य हैं। उन्हें शुभता का प्रतीक माना जाता है। भगवान गणेश भक्तों के विघ्नहर्ता माने जाते हैं। मान्यता है कि विनायक चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा की पूजा करने से ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। हर माह में दो चतुर्थी तिथि पड़ती है। पहली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी जिसे संकष्टी चतुर्थी कहते हैं, दूसरी शुक्ल पक्ष की चतुर्थी, जिसे विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। यह दोनों ही चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है।
प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी व्रत रखा जाता है। इस माह विनायक चतुर्थी 12 अप्रैल 2024 शुक्रवार के दिन है। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को शुभकर्ता माना जाता है। ऐसे में इस दिन गणपति जी की पूजा करने वालों को भगवान की विशेष कृपा मिलती है। इस दौरान लोगों द्वारा व्रत किया जाता है। विनायक चतुर्थी के खास दिन पर श्री गणेश की पूजा करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दौरान पूजा विधि का खास ध्यान रखा जाता है। आइए विनायक चतुर्थी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है, यह जान लेते हैं।