फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinayak Chaturthi 2024: अप्रैल माह में विनायक चतुर्थी कब ? नोट कर लें मुहूर्त, डेट और पूजा विधि

Thu, 11 Apr 2024 01:42 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vinayak Chaturthi 2024: गणेश जी सभी देवताओं में प्रथम पूज्य हैं। उन्हें शुभता का प्रतीक माना जाता है। भगवान गणेश भक्तों के विघ्नहर्ता माने जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
विनायक चतुर्थी - फोटो : istock
Vinayak chaturthi 2024: गणेश जी सभी देवताओं में प्रथम पूज्य हैं। उन्हें शुभता का प्रतीक माना जाता है। भगवान गणेश भक्तों के विघ्नहर्ता माने जाते हैं। मान्यता है कि विनायक चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा की पूजा करने से ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। हर माह में दो चतुर्थी तिथि पड़ती है। पहली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी जिसे संकष्टी चतुर्थी कहते हैं, दूसरी शुक्ल पक्ष की चतुर्थी, जिसे विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। यह दोनों ही चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है।

प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी व्रत रखा जाता है। इस माह विनायक चतुर्थी 12 अप्रैल 2024 शुक्रवार के दिन है। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को शुभकर्ता माना जाता है। ऐसे में इस दिन गणपति जी की पूजा करने वालों को भगवान की विशेष कृपा मिलती है। इस दौरान लोगों द्वारा व्रत किया जाता है। विनायक चतुर्थी के खास दिन पर श्री गणेश की पूजा करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दौरान पूजा विधि का खास ध्यान रखा जाता है। आइए विनायक चतुर्थी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है, यह जान लेते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विनायक चतुर्थी - फोटो : amar ujala
विनायक चतुर्थी 2024 पूजा मुहूर्त
विनायक चतुर्थी के दिन गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 05 मिनट से दोपहर 01 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। इस दौरान आपको पूजा के लिए 2 घंटे से अधिक का समय प्राप्त होगा।
विज्ञापन

3 of 5
विनायक चतुर्थी - फोटो : विनायक चतुर्थी
विनायक चतुर्थी 2024 चंद्रोदय समय
12 अप्रैल को विनायक चतुर्थी के दिन चंद्रोदय सुबह 08 बजकर 19 मिनट पर होगा और चंद्रास्त रात 11:00 बजे होगा। इस दौरान चंद्रमा ना देखें क्योंकि इस व्रत में चंद्रमा का दर्शन वर्जित होता है।

4 of 5
विनायक चतुर्थी - फोटो : istock
विनायक चतुर्थी 2024 पूजा विधि
  • विनायक चतुर्थी के शुभ दिन पर आप पहले सुबह स्नान कर लें। 
  • गणेश जी की मूर्ति को एक चौकी पर स्थापित करें। बाद में उनका जलाभिषेक करें।
  • इस दौरान भगवान गणेश को चंदन का तिलक लगाएं।
  • भगवान गणेश जी को वस्त्र, कुमकुम, धूप, दीप, लाल फूल अक्षत, पान, सुपारी आदि अर्पित करें।
  • गणेश जी को मोदक और दूर्वा घास बेहद पसंद है, ऐसे में उनकी कृपा पाने के लिए विनायक चतुर्थी के दिन मोदक या लड्डू का भोग जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विनायक चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला
विनायक चतुर्थी पर करें ये उपाय
  • विनायक चतुर्थी के दिन मूषक पर सवार गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर की पूजा करें।
  • भगवान गणेश को मोदक बेहद प्रिय है इस दौरान मोदक का भोग लगाएं। इससे आपकी मनोकामना जरूर पूरी होगी।
  • विनायक चतुर्थी को पूजा के समय गणेश जी को दूर्वा की 5 या 21 गांठ ''इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः'' मंत्र के साथ अर्पित करें।
  • इस दिन गणेश जी को लाल सिंदूर का तिलक लगाएं ।
  • इस दिन पूजा के समय गणेश जी को शमी के पत्ते अर्पित करें। इससे आपकी हर मनोकामनाएं पूरी करेंगे। 
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें