विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत और पूजा विधि
- फोटो : freepik
विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत और पूजा विधि
व्रत रखने वालों को इस दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके बाद संपूर्ण उपवास या फलाहार का संकल्प लें। पूजा स्थान को स्वच्छ कर गणपति की प्रतिमा स्थापित करें। दुर्वा, ताजे फूल, घी का दीपक, मोदक और लड्डू अर्पित करें। इसके बाद व्रत कथा पढ़ें और मंत्रों का जाप करें। शाम को पुनः पूजा व आरती करें और चंद्रमा के दर्शन करके व्रत का पारण करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।