Vat Savitri Vrat 2025: हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इस बार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि 26 मई को दिन में 12 बजकर 11 मिनट पर शुरू हो रही है। इसका समापन 27 मई को सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में 26 मई 2025 को वट सावित्री का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और रिश्तों में मजबूती के लिए उपवास रखती हैं। मान्यता है कि व्रत के प्रभाव से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन भी सुखमय बनता है। इसलिए व्रत हमेशा सच्चे भाव और नियमों के साथ रखना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं वट सावित्री के व्रत में किन चीजों का सेवन करना चाहिए ? अगर नहीं तो आइए जान लेते हैं।