धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी तिथि भगवान विष्णु को प्रिय होती है। हर महीने में 2 एकादशी होती हैं। साल में कुल 24 एकादशी होती हैं। इस बार वैसाख माह की एकादशी शनिवार, 18 अप्रैल को पड़ रही है। इस एकादशी को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। आइए, आज जानते हैं वरुथिनी एकादशी के व्रत में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।