फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishakh Vinayak Chaturthi 2025: मई में कब मनाई जाएगी वैशाख विनायक चतुर्थी? जानें तिथि, पूजा विधि और महत्व

Tue, 29 Apr 2025 01:30 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मान्यता है कि विनायक चतुर्थी पर गणपति बप्पा की उपासना से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। आइए जानते हैं वैशाख विनायक चतुर्थी किस दिन मनाई जाएगी। साथ ही जानेंगे पूजा विधि और महत्व...
 
विज्ञापन
1 of 5
May Vinayak Chaturthi 2025: - फोटो : freepik
May Vinayak Chaturthi 2025: हिंदू धर्म में गणेश जी को विघ्नहर्ता और मंगल कर्ता के रूप में पूजा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर विनायक चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस विशेष अवसर पर लोग विधिपूर्वक भगवान गणेश की पूजा करते हैं और विभिन्न शुभ वस्तुओं का दान करते हैं। मान्यता है कि इस दिन गणपति बप्पा की उपासना से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। यदि आप भी अपने जीवन में सौभाग्य और सफलता चाहते हैं, तो विनायक चतुर्थी के दिन श्रद्धा और भक्ति से गणेश जी की आराधना अवश्य करें। आइए जानते हैं वैशाख विनायक चतुर्थी किस दिन मनाई जाएगी। साथ ही जानेंगे पूजा विधि और महत्व...
 

Weekly Luckiest Zodiac Sign: इस सप्ताह इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत, पूरे होंगे सभी अटके काम

Vastu Tips: घर में रखी भगवान की मूर्तियों की कितनी होनी चाहिए ऊंचाई? स्थापना के समय इन नियमों का करें पालन

Dream Astrology: बार-बार सपने में दिख रही हैं ये चीजें, तो समझ लीजिए खुल गई है किस्मत, घर में आएगी बरकत

विज्ञापन

2 of 5
वैशाख विनायक चतुर्थी 2025  - फोटो : freepik
वैशाख विनायक चतुर्थी 2025 
पंचांग के अनुसार वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 30 अप्रैल 2025 को दोपहर 2:12 बजे से होगा और इसका समापन 1 मई 2025 को प्रातः 11:23 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार विनायक चतुर्थी का पर्व 1 मई 2025, गुरुवार को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
विनायक चतुर्थी की पूजन विधि - फोटो : freepik
विनायक चतुर्थी की पूजन विधि
व्रत के दिन प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद व्रत का संकल्प लें। पूजा के लिए घर के मंदिर में या किसी पवित्र स्थान पर लकड़ी की चौकी पर हरे रंग का स्वच्छ कपड़ा बिछाएं। इस चौकी पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद दीपक जलाएं और गणपति बप्पा का गंगाजल से अभिषेक करें। पूजा में भगवान को दूर्वा घास, लाल पुष्प, सिंदूर और धूप अर्पित करें।

4 of 5
विनायक चतुर्थी की पूजन विधि - फोटो : freepik
पूजा के दौरान गणेश जी के प्रिय मंत्र "ॐ गण गणपतये नमः" का जप करें और गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ भी करें। पूजा के अंत में गणपति जी की आरती करें और प्रसाद वितरण करें। माना जाता है कि विधिपूर्वक की गई पूजा से भगवान गणेश शीघ्र प्रसन्न होते हैं और साधक को सुख-समृद्धि तथा बाधा रहित जीवन का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विनायक चतुर्थी की पूजन विधि - फोटो : freepik
इस दिन व्रत रखते समय मन, वचन और कर्म से पवित्रता बनाए रखें। साथ ही नकारात्मक विचारों से दूर रहें और सेवा-भाव से दान करें। इस दिन आप भोजन, वस्त्र या अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करन सकते हैं। 

Dream Astrology: बार-बार सपने में दिख रही हैं ये चीजें, तो समझ लीजिए खुल गई है किस्मत, घर में आएगी बरकत
Somvar Upay: सोमवार के दिन जरूर करें ये 5 उपाय, महादेव की बरसेगी कृपा, धन-समृद्धि में होगी बढ़ोतरी




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें