फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Utpanna Ekadashi 2020: उत्पन्ना एकादशी आज, जरूर करें ये 6 उपाय, धन-दौलत में होगी वृद्धि

Fri, 11 Dec 2020 06:52 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
उत्पन्ना एकादशी 2020 - फोटो : अमर उजाला
Utpanna Ekadashi 2020: मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी कहते हैं। उत्पन्ना एकादशी 11 दिसंबर को है। इस दिन उत्पन्ना एकादशी का व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति उत्पन्ना एकादशी का व्रत करता है उस पर भगवान विष्णु जी की असीम कृपा बनी रहती है। शास्त्रों में सभी व्रतों में एकादशी व्रत को महत्वपूर्ण बताया गया है। इस दिन सुख-समृद्धि और धन-संपत्ति पाने के लिए कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। ये उपाय इस प्रकार हैं-
विज्ञापन

2 of 7
उत्पन्ना एकादशी 2020 - फोटो : social media
एकादशी पर शाम के समय तुलसी के आगे घी का दीपक जलाकर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करते हुए आप तुलसी की 11 परिक्रमा करें। ऐसा करने आपको भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
विज्ञापन

3 of 7
भगवद् गीता - फोटो : सोशल मीडिया
यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो एकादशी के दिन भगवान विष्णु के आगे घी का दीपक जलाकर पूर्व दिशा की और मुख करके गीता के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करें। 

4 of 7
उत्पन्ना एकादशी 2020 - फोटो : ANI
सेहत से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए ऋतुफल को जगत के पालहार को अर्पित करना चाहिए। एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को सौंफ अर्पित करें। यह उपाय आपको व्यापार में तरक्की कराएगा। 
विज्ञापन

5 of 7
भगवान विष्णु - फोटो : सोशल मीडिया
एकादशी के दिन गरीब और असहाय लोगों को भोजन कराना चाहिए। साथ ही उन्हें दान-दक्षिणा देना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। एकादशी के दिन दूध से निर्मित खीर में तुलसी डालकर भगवान विष्णु जी को चढ़ाएं। यह उपाय आपके वैवाहिक जीवन को सुखद बना देगा।
विज्ञापन

6 of 7
भगवान विष्णु - फोटो : सोशल मीडिया
एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी के समक्ष नौ मुखी दीपक के साथ एक अखंड ज्योति जलाने से नौकरी में आ रही तमाम तरह की दिक्कतें दूर हो जाती हैं। धन की दिक्कत को दूर करने के लिए एकादशी के दिन विष्णु जी का केसर घुले हुए दूध से अभिषेक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दान - फोटो : सोशल मीडिया
एकादशी के दिन ब्राह्मणों का दान-दक्षिणा देने से मनोकामना पूर्ण होती हैं। वहीं एकादशी के दिन अपनी इच्छा पूर्ति के लिए ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा जरूर दें। शास्त्रों के अनुसार पीपल के वृक्ष में विष्णु जी का वास माना गया है इसलिए एकादशी के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा अवश्य करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें