Utpanna Ekadashi 2020 Date: हिन्दू धर्म में उत्पन्ना एकादशी व्रत का बड़ा महत्व है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी कहते हैं। उत्पन्ना एकादशी व्रत 11 दिसंबर को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति उत्पन्ना एकादशी का व्रत करता है उस पर भगवान विष्णु जी की असीम कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं उत्पन्ना एकादशी की व्रत विधि, मुहूर्त, महत्व और कथा।