सूर्य ग्रह
- फोटो : Adobe Stock
1. अरुणेश्वर महादेव (सूर्य ग्रह)
कथा: माता विनिता को श्राप देने के पश्चात् प्रायश्चित हेतु अरुण ने यहाँ तपस्या की और शिवजी से सूर्य के सारथी बनने का वरदान पाया।
पूजन एवं दान: श्रावण मास व शुक्ल पक्ष की सप्तमी को पूजन एवं रुद्राभिषेक से सूर्य ग्रह जनित दोष नष्ट होते हैं। गेहूं, गुड़, लाल फूल और रक्त चंदन दान करें।
2. सोमेश्वर महादेव (चंद्र ग्रह)
कथा: दक्ष के श्राप से मुक्त होने और पुनः देह रूप पाने के लिए चंद्रमा (सोम) ने यहाँ शिवजी की उपासना की थी।
पूजन एवं दान: चंद्र दोष निवारण के लिए कच्चे दूध से अभिषेक करें। चांदी, मोती, चावल, मिश्री और कपूर दान करें।