Krishna Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह पर्व रक्षाबंधन के कुछ दिनों बाद आता है। धार्मिक मान्यता है कि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मथुरा में माता देवकी और वासुदेव के पुत्र के रूप में भगवान कृष्ण ने जन्म लिया था। वैसे तो अष्टमी तिथि हर महीने आती है, लेकिन भाद्रपद कृष्ण अष्टमी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु उपवास रखते हैं और रात में भगवान कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि श्रीकृष्ण का जन्म मध्यरात्रि में हुआ था, इसलिए आधी रात के समय पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। आइए जानते हैं साल 2026 में जन्माष्टमी की तारीख, पूजा का शुभ समय और पूजन विधि।