फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tulsi Vivah 2024: 12 या 13 नवंबर कब है तुलसी विवाह ? यहां जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Fri, 08 Nov 2024 08:23 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tulsi Vivah 2024 Date: तुलसी विवाह करवाने से साधक को कन्यादान के समान फल की प्राप्ति होती है। साथ ही तुलसी जी और शालिग्राम की कृपा से विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Tulsi Vivah 2024 Date - फोटो : अमर उजाला
Tulsi Vivah 2024 Date: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है, इसे धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। आमतौर पर घरों में सुबह-शाम इस पौधे की पूजा की जाती हैं, परंतु तुलसी विवाह के दिन आराधना करने से वैवाहिक जीवन में खुशियों का वास होता है। पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को तुलसी माता और शालिग्राम जी का विवाह किया जाता है। हालांकि कुछ लोग द्वादशी पर भी तुलसी विवाह करते हैं।

इस साल 12 नवंबर 2024 को तुलसी विवाह कराया जाएगा। इस दिन देवउठनी एकादशी भी है। इस दौरान कुछ जगहों पर 13 नवंबर 2024 को भी तुलसी विवाह किया जाएगा। माना जाता है कि तुलसी विवाह करवाने से साधक को कन्यादान के समान फल की प्राप्ति होती है। साथ ही तुलसी जी और शालिग्राम की कृपा से विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं। ऐसे में आइए तुलसी विवाह की विधि और मुहूर्त के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Tulsi Vivah 2024 Date - फोटो : Freepik.com
तुलसी विवाह एकादशी तिथि 2024 
पंचांग के अनुसार कार्तिक माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 11 नवंबर को शाम 06:46 मिनट से होगी। इसका समापन 12 नवंबर को दोपहर बाद 04:04 मिनट पर होगा। 

तुलसी विवाह एकादशी मुहूर्त 2024
ज्योतिष गणना के अनुसार एकादशी तिथि पर तुलसी विवाह का शुभ समय शाम 5 बजकर 29 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
Tulsi Vivah 2024 Date - फोटो : Adobe stock
तुलसी विवाह द्वादशी तिथि 2024
कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि की शुरुआत 12 नवंबर को शाम 4 बजकर 04 मिनट से हो रही है। इसका समापन 13 नवंबर 2024 को दोपहर 1:01 बजे होगा। 

तुलसी विवाह द्वादशी मुहूर्त  2024 
लाभ-उन्नति मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 47 मिनट से 
अमृत सर्वोत्तम मुहूर्त –सुबह 8 बजकर 6 मिनट से 9 बजकर 26 मिनट तक
शुभ-उत्तम - सुबह 10 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक 

4 of 5
Tulsi Vivah 2024 Date - फोटो : Adobe stock
तुलसी विवाह की पूजा विधि
तुलसी विवाह कराने के लिए सर्वप्रथम एक लकड़ी की चौकी लें। इसके बाद उसपर लाल रंग का साफ आसन बिछाएं। इसके बाद तुलसी के गमले को गेरू से रंग दें। फिर उसके चौकी के ऊपर स्थापित कर दें। वहीं आप एक और चौकी लें। इसपर साफ या नया आसन बिछा लें।

अब इसपर भगवान शालिग्राम को स्थापित कर दें। दोनों चौकियों को एक दूसरे के पास में रखें। दोनों के ऊपर गन्ने से मंडप सजाएं। इसके बाद आप एक साफ कलश में जल भरें और उसमें पांच या फिर सात आम के पत्ते डाल दें। इसे पूजा स्थल पर स्थापित कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tulsi Vivah 2024 Date - फोटो : freepik
अब शालिग्राम जी और माता तुलसी के सामने दीपक जलाएं। फिर दोनों को रोली या कुमकुम से तिलक करें। इस दौरान तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं। धीरे-धीरे चूड़ी, बिंदी आदि चीजों से श्रृंगार करते जाएं।

इसके बाद सावधानी से चौकी समेत शालिग्राम जी को हाथों में लेकर तुलसी की सात परिक्रमा कराएं। फिर दोनों की आरती करें। अंत में सुख सौभाग्य की कामना करते हुए फूल का छिडकाव करें, और सभी में प्रसाद का वितरण कर दें। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें