फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Uthani Ekadashi 2024: विवाह में देरी और आर्थिक तंगी दूर करने के लिए देवउठनी एकादशी पर करें ये उपाय

Fri, 08 Nov 2024 01:12 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Dev Uthani Ekadashi 2024: कार्तिक माह में करवा चौथ, अहोई अष्टमी, धनतेरस, दिवाली और छठ जैसे बड़े पर्व मनाए जाते है। इस माह में आने वाली देवउठनी एकादशी को भी पर्व की तरह मनाया जाता है। 
विज्ञापन
1 of 5
देवउठनी एकादशी 2024 - फोटो : freepik
Dev Uthani Ekadashi 2024: कार्तिक माह में करवा चौथ, अहोई अष्टमी, धनतेरस, दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार मनाए जाते हैं। इस माह में आने वाली देवउठनी एकादशी को भी पर्व की तरह मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की निद्रा के बाद जागते हैं, और सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं। 

विष्णु जी के जागने के बाद चातुर्मास का समापन होता है, और एक बार फिर से शुभ मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती हैं। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की साथ में पूजा अर्चना करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। साथ ही साधक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति भी होती हैं। 
 
पंचांग के अनुसार इस वर्ष 12 नवंबर 2024 को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस तिथि पर हर्षण योग का निर्माण हो रहा है, जो शाम 7 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। इस योग में कुछ खास उपाय करने से विवाह में आ रही बाधाएं, आर्थिक परेशानियां और करियर की दिक्कतें समाप्त होती हैं। ऐसे में आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
देवउठनी एकादशी 2024 - फोटो : freepik
देवउठनी एकादशी तिथि 2024
पंचांग के आधार पर कार्तिक माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 11 नवंबर को शाम 06:46 मिनट से होगी। इसका समापन अगले दिन 12 नवंबर को दोपहर बाद 04:04 मिनट पर होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
देवउठनी एकादशी 2024 - फोटो : Adobe stock
देवउठनी एकादशी पर करें ये उपाय
  • देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु का केसर के दूध से अभिषेक करना चाहिए। मान्यता है कि करियर-कारोबार में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं।
  • इस दिन भगवान विष्णु को पीले चंदन या हल्दी से बना तिलक लगाएं। इसके बाद उन्हें पीले ही रंग के फूल अर्पित करें। इससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

4 of 5
देवउठनी एकादशी 2024 - फोटो : freepik
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी पर तुलसी के पौधे में कच्चे दूध में गन्ने का रस मिलाकर चढ़ाएं। फिर तुलसी माता के समक्ष घी का दीपक जलाकर आरती करें। ऐसा करने से धन संबधी समस्याएं समाप्त होती हैं। 
  • देवउठनी एकादशी पर पीपल के पेड़ पर जल का दान करना चाहिए। माना जाता है कि इसमें भगवान विष्णु का वास होता है। ऐसे में जल चढ़ाने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवउठनी एकादशी 2024 - फोटो : adobe stock
  • देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह कराना बेहद शुभ होता है। कहते हैं कि इस दिन तुलसी विवाह कराने से शादी में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।
  • इस दौरान तुलसी माता के पौधे के पास पांच देसी घी के दीपक जलाएं। इसके बाद सच्चे मन से देवी की आरती करें। मान्यता है कि इससे हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें