फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुप्त नवरात्रि शुरू, 9 दिन तक गलती से भी न करें ये काम, वरना कंगाल होने का खतरा

Fri, 13 Jul 2018 11:54 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
navratri - फोटो : navratri
आषाढ़ मास में 13 जुलाई यानी आज से गुप्त नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। मां भगवती की अराधना के इस महान पर्व में मां के नौ रूपों का पूजन किया जाता है। साल में कुल चार बार नवरात्र होते हैं जिसमें दो चैत्र एवं शारदीय नवरात्र और दो गुप्त नवरात्र। इस दौरान मा भगवती की पूजा अर्चना करने से कई गुना फल मिलता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे कार्यों के बारे में जिन्हे गुप्त नवरात्र के दौरान करने से बचना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 6
navratri - फोटो : navratri
-गुप्त नवरात्र के दौरान काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। अगर आप व्रत रख रहे हैं फिर तो काले रंग के कपड़ों से दूर ही रहे
-इन 9 दिनों के दौरान चमड़े से बनी चीजें न खरीदे और न ही पहने। 
विज्ञापन

3 of 6
डेमाे पिक
-गुप्त नवरात्र के दौरान किसी भी शख्स के लिए अपशब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 
-किसी भी नारी का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसे करने से माता रुष्ट हो जाती हैं।

4 of 6
navratri - फोटो : navratri
-मां भगवती की अाराधना के इस पर्व के दौरान बाल नहीं कटवाने चाहिए। इसके अलावा इस दौरान बच्चों का मुंडन संस्कार भी वर्जित है। 
-अगर आप गुप्त नवरात्रि के दौरान व्रत व अनुष्ठान कर रहे हैं तो आपको दिन में सोना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
navratri 2018 - फोटो : amar ujala
-9 दिन तक व्रत करने वाले साधकों को फलाहार और सेंधा नमक का सेवन करना चाहिए। 
-गुप्त नवरात्रि के दौरान भक्तों को प्याज, लहसुन व मांसाहार से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
navratri - फोटो : navratri
इसलिए कहते हैं इसे गुप्त नवरात्रि...
गुप्त नवरात्रि में भी आम नवरात्रि की तरह माता की पूजा की जाती है और पूरे 9 दिनों तक व्रत रखा जाता है। तांत्रिक सिद्धियों की पूजा करने के लिए गुप्त नवरात्रि को बहुत उत्तम माना जाता है। इसमें मां काली के गुप्त स्वरुप की पूजा करने का विधान है। यह पूजा तंत्र साधना के लिए की जाती है जोकि बहुत ज्यादा कठिन मानी जाती है इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें