हरतालिका तीज 2025
- फोटो : istock
हरतालिका तीज 2025
हरतालिका तीज का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा। यह भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश में इसे विशेष रूप से मनाया जाता है। मान्यता है कि माता पार्वती की सखियों ने उन्हें भगवान शिव से विवाह के लिए उनके पिता के घर से ले जाकर जंगल में छिपा दिया था। यह व्रत काफी कठिन माना जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और सोलह श्रृंगार के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करती हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।