फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Somvar Puja Vidhi: सोमवार के दिन इस विधि से करें महादेव की पूजा, पूरी होंगी सभी इच्छा

Sun, 04 May 2025 05:28 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शिव-पार्वती आदर्श दांपत्य के प्रतीक भी हैं और यदि सोमवार के दिन उनकी विधिवत आराधना की जाए, तो वैवाहिक जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिलता है और रिश्तों में विश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन
1 of 6
Somvar Puja Vidhi - फोटो : freepik
Somvar Puja Vidhi: हिंदू धर्म में भगवान शिव को प्रेम और शक्ति का प्रतीक माना जाता है, उनकी उपासना से भक्तों के मन से सभी डर भय समाप्त होते हैं। शास्त्रों में महादेव की कृपा और उन्हें प्रसन्न करने के लिए सोमवार का दिन उत्तम माना जाता है। इस दिन उपासना-उपवास करने से मन की सभी इच्छाओं पूर्ण होती हैं, साथ ही सभी दोषों से भी मुक्ति मिलती हैं।

यह दिन कन्याओं के लिए और भी खास है, क्योंकि इस दिन के व्रत से मनचाहा वर पाने की कामना पूर्ण होती हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शिव-पार्वती आदर्श दांपत्य के प्रतीक भी हैं और यदि सोमवार के दिन उनकी विधिवत आराधना की जाए, तो वैवाहिक जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिलता है और रिश्तों में विश्वास बढ़ता है। ऐसे में आइए इस दिन की पूजा विधि को जानते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
Somvar Puja Vidhi - फोटो : freepik
सोमवार पूजा विधि
  • सोमवार के दिन सुबह स्नान के बाद साफ वस्त्रों को धारण करें।
  • यदि संभव हो, तो आप हरे रंग के वस्त्र पहनें। यह महादेव का प्रिय रंग है।
  • फिर पूजा स्थान पर गंगाजल का छिड़काव करें।
  • अब सबसे पहले महादेव का अभिषेक करें। 
विज्ञापन

3 of 6
Somvar Puja Vidhi - फोटो : freepik
  • इसके बाद उन्हें फल चढ़ाएं।
  • फिर धूप, बेलपत्र, अक्षत आदि चीजें अर्पित करें।
  • घी का दीपक और धूपबत्ती जलाएं।
  • शिव जी के मंत्रों का जाप करें। 
  • शिव जी की आरती करना शुरू करें।
  • अंत में दान-दक्षिणा अवश्य करें।

4 of 6
Somvar Puja Vidhi - फोटो : freepik
महामृत्युंजय मंत्र
ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।
विज्ञापन

5 of 6
Somvar Puja Vidhi - फोटो : freepik
भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र
ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।
ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।
ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Somvar Puja Vidhi - फोटो : freepik
भगवान शिव की आरती 
जय शिव ओंकारा ऊँ जय शिव ओंकारा । 
ब्रह्मा विष्णु सदा शिव अर्द्धांगी धारा ॥ 
ऊँ जय शिव...॥ 
एकानन चतुरानन पंचानन राजे। 
हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे॥ 
ऊँ जय शिव...॥ 
दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे। 
त्रिगुण रूपनिरखता त्रिभुवन जन मोहे॥ 
ऊँ जय शिव...॥ 
अक्षमाला बनमाला रुण्डमाला धारी। 
चंदन मृगमद सोहै भाले शशिधारी॥ 
ऊँ जय शिव...॥ 
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे। 
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे॥ 
ऊँ जय शिव...॥ 
कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता । 
जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता॥ 
ऊँ जय शिव...॥ 
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका। 
प्रणवाक्षर मध्ये ये तीनों एका॥ 
ऊँ जय शिव...॥ 
काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रह्मचारी। 
नित उठि भोग लगावत महिमा अति भारी॥ 
ऊँ जय शिव...॥ 
त्रिगुण शिवजीकी आरती जो कोई नर गावे । 
कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे॥ 
ऊँ जय शिव...॥ 
जय शिव ओंकारा हर ऊँ शिव ओंकारा। 
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अद्धांगी धारा॥ ऊँ जय शिव ओंकारा...॥  

Shani Dev: शनिदेव की छाया से हैं परेशान तो फौरन करें ये उपाय, मिलेगी साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति

Shani Jayanti: शनि जयंती पर जरूर करें ये पाठ, साढ़ेसाती-ढैय्या से हो रही परेशनियां होंगी दूर

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें