फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2023: इन चीजों के बिना अधूरा है लड्डू गोपाल का श्रृंगार, जन्माष्टमी पर इस तरह करें कान्हा को तैयार

Tue, 05 Sep 2023 04:42 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
कृष्ण जन्माष्टमी पर इन चीजों से करें लड्डू गोपाल का श्रृंगार - फोटो : iStock
Shri Krishna Janmashtami 2023: हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 06 सितंबर 2023 को है। कृष्ण भक्तों द्वारा यह पर्व धूम-धाम से मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लोग व्रत रखते हैं और मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म मध्य रात्रि मे हुआ था, इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा रात में ही की जाती है। साथ ही रात्रि जागरण भी होते हैं। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है। जन्म के बाद लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान कराया जाता है। साथ ही बाल गोपाल का श्रृंगार किया जाता है। उन्हें सुंदर वस्त्र, बांसुरी, मोरपंख, काजल, मुकुट, पाजेब जैसी चीजों से सजाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कृष्ण जन्माष्टमी पर कैसे करें बाल गोपाल का श्रृंगार... 
विज्ञापन

2 of 9
कृष्ण जन्माष्टमी पर इन चीजों से करें लड्डू गोपाल का श्रृंगार - फोटो : iStock
वस्त्र
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पीले, हरे, लाल, मोरपंख से बने वस्त्र, फूलों वाले वस्त्र, मीनाकारी, जरदोरी जैसे वस्त्र लड्डू गोपाल को पहना सकते हैं। इससे कान्हा आप पर प्रसन्न होंगे। 
विज्ञापन

3 of 9
कृष्ण जन्माष्टमी पर इन चीजों से करें लड्डू गोपाल का श्रृंगार - फोटो : istock
बांसुरी
बांसुरी कान्हा की सबसे प्रिय वस्तु है। इसके बिना कान्हा का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। ऐसे में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन आप छोटी सी बांसुरी कान्हा के हाथों मे रखें।

4 of 9
कृष्ण जन्माष्टमी पर इन चीजों से करें लड्डू गोपाल का श्रृंगार - फोटो : istock
मोर मुकुट
श्री कृष्ण को मोरपंख अतिप्रिय होता है, इसलिए जन्माष्टमी के दिन उन्हें मोर मुकुट जरूर पहनाएं। ऐसा करने से कान्हा प्रसन्न होंगे और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे। 
विज्ञापन

5 of 9
कृष्ण जन्माष्टमी पर इन चीजों से करें लड्डू गोपाल का श्रृंगार - फोटो : istock
माला
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को मोतियों की माला या फिर वैजयंती की माला पहनाएं। आप चाहें तो पीले या लाल फूलों से बने माला भी कान्हा को पहना सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
कृष्ण जन्माष्टमी पर इन चीजों से करें लड्डू गोपाल का श्रृंगार - फोटो : istock
टीका
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन बाल गोपाल को माथे पर रोली और चंदन का टीका लगाएं। इससे आपके जीवन में शीतलता आएगी। 
विज्ञापन

7 of 9
कृष्ण जन्माष्टमी पर इन चीजों से करें लड्डू गोपाल का श्रृंगार - फोटो : iStock
कड़े और बाजूबंध
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पूजा के समय चांदी या सोने के कड़े से लड्डू गोपाल का श्रृंगार करें। इससे जीवन में आ रही बधाएं दूर होती हैं। 

8 of 9
कृष्ण जन्माष्टमी पर इन चीजों से करें लड्डू गोपाल का श्रृंगार - फोटो : iStock
कुंडल
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कृष्ण कन्हैया के कानों में सोने, चांदी या मोती से बने कुंडल जरूर पहनाएं। 
विज्ञापन

9 of 9
कृष्ण जन्माष्टमी पर इन चीजों से करें लड्डू गोपाल का श्रृंगार - फोटो : iStock
पाजेब और कमरबंध
भगवान श्री कृष्ण की कृपा पाने के लिए चांदी से बने पाजेब या पायल बाल गोपाल के चरणों में जरूर पहनाएं। साथ ही कमर में कमरबंध भी पहनाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें