फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2023: कृष्ण जन्माष्टमी पर घर ले आएं ये 5 शुभ चीजें, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Tue, 05 Sep 2023 03:53 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कृष्ण जन्माष्टमी पर घर ले आएं ये 5 शुभ चीजें, बनी रहेगी सुख-समृद्धि - फोटो : iStock
Krishna Janmashtami 2023: हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में यह पर्व देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और रात में 12 बजे कान्हा के जन्म के बाद उनकी पूजा करके व्रत का पारण करते हैं। मान्यता है कि जन्माष्टमी के दिन व्रत करने से व्यक्ति को साल भर के व्रतों से भी अधिक शुभ फल प्राप्त होता है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन व्रत और पूजा के साथ ही लड्डू गोपाल को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के पकवान अर्पित किए जाते हैं। इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी कुछ चीजें हैं, जिन्हें जन्माष्टमी के दिन घर लाने से भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में... 

Krishna Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर कृष्ण की पूजा में शामिल करें ये चीजें, नोट करें पूरी सामग्री लिस्ट 
विज्ञापन

2 of 6
कृष्ण जन्माष्टमी पर घर ले आएं ये 5 शुभ चीजें, बनी रहेगी सुख-समृद्धि - फोटो : iStock
कामधेनु गाय 
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन चांदी या पीतल की कामधेनु गाय खरीद कर घर लाएं। ऐसा करने से करियर और कारोबार में तरक्की होती है। वहीं धन में बढ़ोत्तरी के लिए इस गाय को आप तिजोरी में रखें।
विज्ञापन

3 of 6
कृष्ण जन्माष्टमी पर घर ले आएं ये 5 शुभ चीजें, बनी रहेगी सुख-समृद्धि - फोटो : iStock
बांसुरी 
भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी बहुत प्रिय है, जिस घर में बांसुरी होती है वहां धन और प्रेम का अभाव नहीं रहता है। साथ ही पति-पत्नी में प्रेम बना रहता है, इसलिए जन्माष्टमी के दिन घर में बांसुरी जरूर खरीदकर लाएं। 

Shri Laddu Gopal Chalisa: जन्माष्टमी पर करें लड्डू गोपाल चालीसा का पाठ, हर मनोकामना होगी पूरी 

4 of 6
कृष्ण जन्माष्टमी पर घर ले आएं ये 5 शुभ चीजें, बनी रहेगी सुख-समृद्धि - फोटो : iStock
लड्डू गोपाल की तस्वीर
यदि काफी प्रयास के बाद भी आपको संतान की प्राप्ती नहीं हो रही है तो कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल की तस्वीर खरीदकर घर ले आएं और इस तस्वीर को अपने बेडरूम में लगाएं। ऐसा करने से जल्द ही कान्हा का तरह सुंदर और गुणवान संतान प्राप्ती के योग बनते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कृष्ण जन्माष्टमी पर घर ले आएं ये 5 शुभ चीजें, बनी रहेगी सुख-समृद्धि - फोटो : iStock
चंदन 
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन आप बाजार से चंदन खरीदकर लाएं और पूजा के दौरान भगवान कृष्ण को लगाएं। साथ ही ये चंदन खुद भी लगाएं। माथे पर चंदन लगाने से मन को शांति मिलती है। साथ ही आज्ञा चक्र एक्टिव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कृष्ण जन्माष्टमी पर घर ले आएं ये 5 शुभ चीजें, बनी रहेगी सुख-समृद्धि - फोटो : Pixabay
गंगाजल
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन आप गंगाजल भी घर ला सकते हैं। गंगाजल को घर लाकर पूजास्थल पर रखें और रोजना सुबह घर में छिड़कें। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें