Kartik Purnima 2024: कार्तिक माह भगवान विष्णु की पूजा को समर्पित है। यह हिंदू पंचांग का आठवां महीना है, जो अंग्रेजी कैलेंडर में अक्टूबर और नवंबर के महीनों में पड़ता है। इस माह के स्वामी भगवान कार्तिकेय हैं, इसलिए इसे कार्तिक महीना कहा जाता है। इस माह में धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन और छठ पूजा जैसे बड़े पर्व मनाए जाते हैं। इस माह में आने वाली देवउठनी एकादशी को सभी एकादशी में विशेष माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु चार माह की निद्रा के बाद जागते हैं, जिसके बाद चातुर्मास का समापन होता है।
इस माह में जहां विष्णु जी की पूजा का विधान है, वहीं इस महीने की पूर्णिमा तिथि पर भगवान शिव की पूजा भी की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। इसलिए इसे त्रिपुरी या त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन देव दिवाली का पर्व भी मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार इस साल 15 नवंबर 2024 को कार्तिक पूर्णिमा है। इस पूर्णिमा पर 30 वर्ष बाद शश राजयोग का निर्माण हो रहा है, जो बेहद लाभकारी है। ऐसे में कुछ खास कार्यों को करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।