फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tulsi Vivah 2024 Pujan Samagri: इन चीजों के बिना अधूरी है तुलसी विवाह की पूजा, यहां जानें संपूर्ण सामग्री

Sun, 10 Nov 2024 02:59 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tulsi Vivah 2024: तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसकी पूजा अर्चना करने से घर में बरकत बनी रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Saptahik Rashifal - फोटो : freepik
Tulsi Vivah 2024: तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसकी पूजा अर्चना करने से घर में बरकत बनी रहती हैं। मान्यता है कि तुलसी के पौधे के पास सुबह-शाम दीपक जलाने से परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही धन लाभ के योग भी बनते हैं। हिंदू धर्म में कार्तिक माह को तुलसी माता की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह माह उनके विवाह का होता है।

पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है। इस दिन तुलसी माता का श्रृंगार कर उनका विवाह भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम जी के साथ कराया जाता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से साधक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं।

इस साल 12 नवंबर 2024 को तुलसी विवाह है। इस दिन देवउठनी एकादशी भी होती हैं। इस दौरान पूजा हमेशा संपूर्ण सामग्रियों के साथ संपन्न करनी चाहिए। इससे भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आइए तुलसी विवाह की पूजा सामग्रियों के बारे में जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
तुलसी विवाह के लिए संपूर्ण पूजन सामग्री की लिस्ट - फोटो : Freepik.com
तुलसी विवाह के लिए संपूर्ण पूजन सामग्री की लिस्ट
  • आंवला
  • माला
  • लाल चुनरी
  • तुलसी का पौधा
विज्ञापन

3 of 5
तुलसी विवाह के लिए संपूर्ण पूजन सामग्री की लिस्ट - फोटो : Adobe stock
  • भगवान शालिग्राम जी की प्रतिमा
  • पूजा के लिए चौकी
  • गन्ना
  • मूली
  • साड़ी
  • हल्दी
  • चूड़ियां 
  • बेर

4 of 5
तुलसी विवाह के लिए संपूर्ण पूजन सामग्री की लिस्ट - फोटो : Adobe stock
  • शकरकंदी
  • सिंघाड़ा
  • धूप
  • दीपक
  • वस्त्र
  • फूल
  • सीताफल
  • मौसमी फल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तुलसी विवाह के लिए संपूर्ण पूजन सामग्री की लिस्ट - फोटो : freepik
  • अगरबत्ती
  • धूप
  • आसन
  • मिट्टी के दीए
  • तेल
  • घी
  • बत्ती 
  • पूजा के लिए फूल
  • आरती की किताब। यदि किताब न मिलें, तो आप यहां से भी आरती पढ़ सकती हैं।

तुलसी माता की आरती 

जय जय तुलसी माता
सब जग की सुख दाता, वर दाता
जय जय तुलसी माता ।।

सब योगों के ऊपर, सब रोगों के ऊपर
रुज से रक्षा करके भव त्राता
जय जय तुलसी माता।।

बटु पुत्री हे श्यामा, सुर बल्ली हे ग्राम्या
विष्णु प्रिये जो तुमको सेवे, सो नर तर जाता
जय जय तुलसी माता ।।

हरि के शीश विराजत, त्रिभुवन से हो वन्दित
पतित जनो की तारिणी विख्याता
जय जय तुलसी माता ।।

लेकर जन्म विजन में, आई दिव्य भवन में
मानवलोक तुम्ही से सुख संपति पाता
जय जय तुलसी माता ।।

हरि को तुम अति प्यारी, श्यामवरण तुम्हारी
प्रेम अजब हैं उनका तुमसे कैसा नाता
जय जय तुलसी माता ।।

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें