फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Navgrah Puja: नवरात्रि में ऐसे करें नवग्रह शांति पूजा, जानें किस दिन करें किस ग्रह की पूजा

Mon, 26 Sep 2022 12:22 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
नवरात्रि में दिन के अनुसार करें ग्रहों की पूजा - फोटो : अमर उजाला
Shardiya Navratri 2022 Navgrah Shanti Puja:  नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों का विशेष महत्व है। शारदीय नवरात्रि का आरंभ 26 सितंबर से हो रहा है और इसका समापन 5 अक्तूबर को होगा। नवरात्रि के इन नौ दिनों को धार्मिक दृष्टि से बेहद ही शुभ माना गया है। 9 दिनों तक मां दुर्गा के भक्त उपवास रखते हुए मां कीआराधना , पूजा-पाठ और मंत्रों का जाप करते हैं। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिनों तक शक्ति की विशेष पूजा करने से हर तरह की मनोकामना पूरी होती है और दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। नवरात्रि के हर दिन एक देवी की पूजा,आराधना और मंत्र जाप का विधान होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवी दुर्गा में नवग्रहों का वास माना गया है। इसलिए नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा-आराधना करने के साथ ही नवग्रहों की शांति पूजा भी जरूरी होती है। ज्योतिष के अनुसार कुंडली में ग्रहों की स्थिति जातकों को शुभ अशुभ परिणाम प्रदान करती है। इसलिए कहते हैं यदि नवरात्रि में नवग्रहों की शांति पूजा से नवग्रहों की पीड़ा से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं नवरात्रि में कैसे होती है नवग्रहों की शांति पूजा।
विज्ञापन

2 of 10
पहले दिन करें मंगल ग्रह की शांति पूजा  - फोटो : Pixabay
पहले दिन करें मंगल ग्रह की शांति पूजा 
नवरात्रि की प्रतिपदा के दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना की जाती है। इसीलिए नवग्रह पूजा में प्रतिपदा के दिन मंगल ग्रह की शांति पूजा करनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 10
दूसरे दिन करें राहु ग्रह की शांति का पाठ
दूसरे दिन करें राहु ग्रह की शांति का पाठ
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। द्वितीय दिन ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से राहु ग्रह की शांति होती है। इस दिन सप्तशती पाठ के साथ राहु की शांति के लिए इसके बीजमंत्र 'ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः' मंत्र का प्रतिदिन एक माला जप करें। 

4 of 10
तृतीय दिन करें चंद्र ग्रह की शांति का पाठ - फोटो : अमर उजाला
तृतीय दिन करें चंद्र ग्रह की शांति का पाठ
नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के स्वरूप चंद्रघंटा के स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन चंद्र ग्रह की शांति होती है। चंद्र ग्रह की शांति के लिए ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम: मंत्र का जाप करें। 
विज्ञापन

5 of 10
चौथे दिन करें केतु ग्रह की शांति का पाठ
चौथे दिन करें केतु ग्रह की शांति का पाठ
शुक्र ग्रह की शांति के लिए नवरात्रि के दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। इस दिन केतु ग्रह को शांति के लिए मंत्र जाप करें।  'ॐ कें केतवे नम: मंत्र का जाप करने से केतु ग्रह के दोष से शांति मिलती है। 
विज्ञापन

6 of 10
पांचवें दिन करें सूर्य ग्रह की शांति का पाठ
पांचवें दिन करें सूर्य ग्रह की शांति का पाठ 
नवरात्रि के पांचवें दिन माता स्कंदमाता की पूजा की जाती है। पांचवें दिन सूर्य ग्रह की शांति के लिए ॐ घृणि: सूर्यादित्योम, ऊँ घृणि: सूर्य आदित्य श्री, ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय: नम:, ऊँ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन

7 of 10
छठवें दिन करें बुध ग्रह की शांति का पाठ
छठवें दिन करें बुध ग्रह की शांति का पाठ 
नवरात्रि की षष्ठी को दुर्गा मां के छठवें स्वरूप देवी कात्यायनी की पूजा की जाती है। इस दिन बुध ग्रह की शांति के लिए पूजा करनी चाहिए। इस दिन बुध ग्रह के बीज मंत्र बीज मंत्र: ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः का जाप करना चाहिए। 

8 of 10
सप्तमी तिथि को करें शनि देव की शांति की पूजा - फोटो : amar ujala
सप्तमी तिथि को करें शनि देव की शांति की पूजा 
नवरात्रि की सप्तमी तिथि को मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन शनि ग्रह की शांति पूजा की जाती है। इस दिन शनि देव के मंत्र  ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः का पूरे विधि विधान से जाप करें। 

9 of 10
अष्टमी तिथि को करें गुरु ग्रह की शांति का पाठ - फोटो : अमर उजाला
अष्टमी तिथि को करें गुरु ग्रह की शांति का पाठ 
अष्टमी तिथि को महागौरी के स्वरूप की पूजा की जाती है। अष्टमी तिथि को गुरु ग्रह की शांति के लिए पूजा करना शुभ होता है। इस दिन ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। 
विज्ञापन

10 of 10
महानवमी को करें शुक्र ग्रह की शांति का पाठ - फोटो : Pixabay
महानवमी को करें शुक्र ग्रह की शांति का पाठ 
महानवमी के दिन देवी दुर्गा के नौवे स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन शुक्र ग्रह की पूजा कर शांति पाठ करने से शुक्र दोष दूर होता है। शुक्र दोष दूर करने के लिए ॐ शुं शुक्राय नम: मंत्र का जाप करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें