इस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता
- फोटो : अमर उजाला।
इस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता
शारदीय नवरात्रि में माता दुर्गा के आगमन और प्रस्थान की सवारी का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इसे आने वाले समय की परिस्थितियों का प्रतीक माना जाता है। देवी किस वाहन पर सवार होकर धरती पर आती हैं, यह संकेत देता है कि भविष्य में समाज और देश पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। इस बार नवरात्रि सोमवार से शुरू हो रही है, इसलिए मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा। हाथी की सवारी को अत्यंत शुभ, शांतिपूर्ण और समृद्धिकारी माना गया है। यह संकेत देता है कि आने वाला समय सुख-शांति, उन्नति और स्थिरता लेकर आएगा। भक्तों के लिए यह विशेष शुभ समाचार है, क्योंकि हाथी पर देवी का आगमन पूरे वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है।