Shardiya Navratri Par Karein Upay: शक्ति की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि इस वर्ष 22 सितंबर 2025 से प्रारंभ हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में भक्तगण मां दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। शास्त्रों में मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए कई विधियों और उपायों का वर्णन है, लेकिन कुछ उपाय ऐसे हैं जिन्हें 'अचूक' माना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन उपायों को पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ करने से माता रानी की विशेष कृपा बरसती है और साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। यह नौ दिन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरे होते हैं, और इस दौरान अपनाए गए छोटे-छोटे उपाय भी बड़ा फल देते हैं। आइए इस लेख में ऐसे ही चार सरल और शक्तिशाली उपायों के बारे में जानते हैं, जिन्हें इस नवरात्रि अपनाकर आप भी मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।