फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2024: 9 दिन तक ही क्यों मनाई जाती है नवरात्रि? जानिए क्या है इसका पूरा इतिहास

Wed, 11 Sep 2024 12:42 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Shardiya Navratri 2024 - फोटो : Amar Ujala
Shardiya Navratri 2024: सनातन धर्म में नवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व बताया गया है। यह त्योहार माता रानी को समर्पित होता है। इन नौ दिनों में लोग दुर्गा मां की पूजा-अर्चना करते हैं। नवरात्रि में माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। देश के अलग-अलग हिस्सों में शारदीय नवरात्रि को बहुत ही हर्षों उल्लास के साथ मनाया जाता है। मंदिर से लेकर पूजा पंडाल एवं घरों तक में नवरात्रि की धूम दिखाई देती है। कई लोग इस दौरान अखंड ज्योत जलाते है। नवरात्रि में कलश स्थापना को भी बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा की विधि पूर्वक उपासना करने से वह भक्तों के सारे दुख दूर हो जाते हैं। साथ ही घर परिवार में धन-वैभव और सुख समृद्धि आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि का त्योहार आखिर नौ दिनों तक ही क्यों मनाया जाता है? आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण...
विज्ञापन

2 of 5
Shardiya Navratri 2024 - फोटो : अमर उजाला
9 दिन तक क्यों मनाई जाती है नवरात्रि?  
पौराणिक कथा के अनुसार,  माता भगवती देवी दुर्गा ने महिषासुर नामक असुर के साथ पूरे नौ दिनों तक युद्ध किया था। माता ने नवमी की रात्रि को ही असुर का वध किया था। तभी से मां दुर्गा की शक्ति को समर्पित नवरात्रि का पावन व्रत करते हुए माता रानी के 9 स्वरूपों की पूजा की जाने लगी।
विज्ञापन

3 of 5
Shardiya Navratri 2024 - फोटो : freepik
नवरात्रि की 9 शक्तियां
नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। इन्हें नवदुर्गा के नाम से भी जाना जाता है। मां दुर्गा के नौ स्वरूप हैं, शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, और सिद्धिदात्री।

4 of 5
Shardiya Navratri 2024 - फोटो : freepik
3 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 3 अक्तूबर, 2024 को सुबह 12:19 बजे से होगी और 4 अक्तूबर को सुबह 2:58 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार देखें तो शारदीय नवरात्रि गुरुवार, 3 अक्तूबर 2024 से आरंभ हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shardiya Navratri 2024 - फोटो : freepik
शारदीय नवरात्रि 2024 तिथियां 
पहला दिन (3 अक्तूबर)- मां शैलपुत्री
दूसरा दिन (4 अक्तूबर)-मां ब्रहृाचारिणी
तीसरा दिन (5 अक्तूबर)- मां चंद्रघंटा
चौथा दिन (6 अक्तूबर)- मां कूष्मांडा
पांचवा दिन (7 अक्तूबर)- मां स्कंदमाता
छठा दिन (8 अक्तूबर)- मां कात्यायनी
सातवां दिन (9 अक्तूबर)- मां कालरात्रि
आठवां दिन (10 अक्तूबर)- मां सिद्धिदात्री
नौवां दिन (11 अक्तूबर)- मां महागौरी
विजयदशमी (12 अक्तूबर)- दुर्गा विसर्जन


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें