फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radha Ashtami 2024: राधा अष्टमी की पूजा में लगाएं इन चीजों का भोग, पूरी होगी हर मनोकामना

Wed, 11 Sep 2024 07:11 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
radha ashtami 2024 - फोटो : amar ujala
Radha Ashtami 2024: आज राधा अष्टमी का पर्व है।  हर साल भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी मनाया जाता है। वहीं भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी मनाई जाती है। यह जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद आता है। इस दिन लोग राधा रानी की पूजा अर्चना कर उनका जन्मोत्सव मनाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, राधा अष्टमी के दिन व्रत और पूजन करने से जीवन में प्रेम और खुशियों आती हैं। इस दिन राधा जी को प्रसन्न करने के लिए लोग उन्हें तरह-तरह के भोग लगाते हैं।

राधा जी और कृष्ण भगवान की विधी पूर्वक पूजा अर्चना करने से उनका आशीष सदा बना रहता है और हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि राधा अष्टमी की पूजा के लिए आपको किन-किन चीजों की आवश्यकता है। साथ ही जानेंगे किशोरी जी के जन्मोत्सव की सही तिथि, पूजन और भोग सामग्री...
 
विज्ञापन

2 of 5
Radha Ashtami 2024 - फोटो : freepik
राधा अष्टमी कब है?
पंचांग के अनुसार, 10 सितंबर 2024 की रात 11:11 बजे भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ हो जाएगा और यह 11 सितंबर रात 11:46 बजे तक रहेगा। इसलिए उदया तिथि के अनुसार, 11 सितंबर को राधा अष्टमी का मनाई जाएगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
Radha Ashtami 2024 - फोटो : freepik
राधा अष्टमी पूजन सामग्री
धार्मिक मान्यता के अनुसार, राधा अष्टमी के दिन राधा रानी की पूजा-आराधना करने से धन, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इस खास मौके पर किशोरी जी की विधिपूर्वक पूजा करने के लिए आपको कुछ पूजन सामग्री की जरूरत होती है। राधा रानी की पूजा के लिए अक्षत, फूल, लाल चंदन, रोली, सिंदूर, धूप-दीप, सुगंध, इत्र, पंचामृत, खीर, फल मिठाई, नए वस्त्र, फूलों की माला, आभूषण समेत सभी पूजन-सामग्री को शामिल करें।

4 of 5
Radha Ashtami 2024 - फोटो : instagram
राधा अष्टमी पर लगाएं ये पांच तरह के भोग
राधा अष्टमी के दिन राधा रानी को अरबी की सब्जी का भोग लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। राधा जी को पंचामृत का भोग भी जरूर लगाना चाहिए। पंचामृत कृष्ण कन्हैया और राधा रानी दोनों को बहुत प्रिय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Radha Ashtami 2024 - फोटो : instagram
इसके अलावा आरती के बाद पीली मिठाई और फल का भोग भी जरूर लगाना चाहिए। मीठे में उन्हें मालपुआ या रबड़ी का भोग अर्पित करें।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें