फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shanishchari Amavasya 2021: शनैश्चरी अमावस्या पर जरूर करें ये महाउपाय, शनिदेव की बरसेगी कृपा

Fri, 12 Mar 2021 07:53 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शनैश्चरी अमावस्या 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
शनि अमावस्या या शनैश्चरी अमावस्या, शनिवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को कहा जाता है और इस फाल्गुन मास में अमावस्या तिथि शनिवार के दिन पड़ रही है। आगामी 13 मार्च को शनि अमावस्या या फाल्गुन अमावस्या है। हिन्दू धर्म में शनैश्चरी अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन शनिदेव की कृपा दृष्टि पाने के लिए जातक उनकी पूजा अर्चना करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनैश्चरी अमावस्या के दिन शनि साढ़ेसाती एवं शनि ढैय्या के बुरे प्रभाव से बचने के लिए कुछ विशेष उपाय किए जाते हैं। शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए शनैश्चरी अमावस्या के दिन करें ये उपाय - 
विज्ञापन

2 of 6
शनैश्चरी अमावस्या मुहूर्त 2021 - फोटो : prayagraj
शनैश्चरी अमावस्या मुहूर्त 2021
अमावस्या तिथि प्रारंभ - 12 मार्च को दोपहर 03 बजकर 02 मिनट से 
अमावस्या तिथि समाप्त - 13 मार्च को दोपहर 03 बजकर 50 मिनट तक
विज्ञापन

3 of 6
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनैश्चरी अमावस्या के दिन भगवान शिव की आराधना करें। - फोटो : Facebook/Shree Dwarkadhish Temple
भगवान शिव की करें आराधना
शनैश्चरी अमावस्या के दिन भगवान शिव की आराधना करें। कहते हैं शनि ग्रह से शुभ फल पाने के लिए शिव की उपासना एक सिद्ध उपाय है। नियमपूर्वक शिव सहस्त्रनाम या शिव के पंचाक्षरी मंत्र का पाठ करने से शनि के प्रकोप का भय जाता रहता है और सभी बाधाएं दूर होती हैं। इस उपाय से शनि द्वारा मिलने वाला नकारात्मक परिणाम समाप्त हो जाता है।

4 of 6
शनैश्चरी अमावस्या पर शनि महाराज को नीले रंग का अपराजिता फूल चढ़ाएं और काले रंग की बाती और तिल के तेल से दीप जलाएं। - फोटो : सोशल मीडिया
शनि महाराज को ऐसे करें प्रसन्न
शनैश्चरी अमावस्या पर शनि महाराज को नीले रंग का अपराजिता फूल चढ़ाएं और काले रंग की बाती और तिल के तेल से दीप जलाएं। साथ ही ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनिश्चराय नम: मंत्र का तीन माला जप करें। यह उपाय शनि दोष को दूर करने में बेहद कारगर माना जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
शनैश्चरी अमावस्या पर शमी का वृक्ष लगाएं और नियमित रूप से उसकी पूजा करें। - फोटो : अमर उजाला
शमी वृक्ष की करें पूजा
शनैश्चरी अमावस्या पर शमी का वृक्ष लगाएं और नियमित रूप से उसकी पूजा करें। इससे न सिर्फ आपके घर का वास्तुदोष दूर होगा बल्कि शनिदेव की कृपा भी बनी रहेगी। शनैश्चरी अमावस्या के दिन सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर शनिदेव का ध्यान करें। फिर एक दीपक में सरसों का तेल डालकर जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए शनैश्चरी अमावस्या पर बजरंगबली की पूजा जरूर करें। - फोटो : Pixabay
बजरंगबली की करें आराधना
शनैश्चरी अमावस्या पर बजरंगबली की पूजा जरूर करें। इस उपाय को करने से शनि से जुड़े दोष दूर होंगे। इस दिन सुंदरकांड का पाठ करना और हनुमान जी के मंदिर में प्रसाद चढ़ाना शनि दोष से मुक्ति पाने का कारगर उपाय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें