फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar 2025: सावन के तीसरे सोमवार पर अपने दोस्तों और शिव भक्तों को इन संदेशों से दें शुभकामनाएं

Mon, 28 Jul 2025 06:47 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sawan Somwar 2025: सावन सोमवार पर शिव पूजन और उपवास रखने से योग्य वर प्राप्ति के योग बनते हैं। इस वर्ष सावन के तीसरे सोमवार पर विनायक चतुर्थी का संयोग बना हुआ है। यह तिथि गौरी पुत्र गणेश को समर्पित है। 
विज्ञापन
1 of 7
सावन सोमवार की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
Sawan Somwar 2025 Wishes: भगवान शिव के प्रिय माह सावन का आज यानी 28 जुलाई को तीसरा सोमवार है। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए बेहद खास है। मान्यता है कि सावन सोमवार पर भगवान भोलेनाथ की उपासना और उन्हें केवल जल चढ़ाने से वह शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं। यही नहीं इस दिन सच्चे भाव से शिवलिंग पर दूध अर्पित करने पर व्यक्ति को मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही वह कर्ज, रोग, तनाव, कलह से मुक्ति पाता है। यह दिन कन्याओं के लिए भी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

कहा जाता है कि सावन सोमवार पर शिव पूजन और उपवास रखने से योग्य वर प्राप्ति के योग बनते हैं। इस वर्ष सावन के तीसरे सोमवार पर विनायक चतुर्थी का संयोग बना हुआ है। यह तिथि गौरी पुत्र गणेश को समर्पित है। इस दिन उनकी पूजा-अर्चना करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। ऐसे में सावन के तीसरे सोमवार के इस विशेष संयोग पर जहां दान, पूजा-पाठ का महत्व है, वहीं आप अपने दोस्तों को इन संदेशों के जरिए इस दिन की शुभकामनाएं भी दे सकते हैं। आइए इनके बारे में जान लेते हैं....
विज्ञापन

2 of 7
सावन सोमवार की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का
काल भी उसका क्या बिगाड़े
जो भक्त हो महाकाल का।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 7
सावन सोमवार की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
करता करे न कर सके
शिव करे सो होय
तीन लोक नौ खंड में
महाकाल से बड़ा न कोई।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 7
सावन सोमवार की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
सावन का ये पावन महीना,
खुशियों का संगम लाए।
आपके जीवन में हो शिव का आशीर्वाद,
यही है, हमारी मनोकामनाएं।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 7
सावन सोमवार की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
भोले के नाम से चलता है,
सावन का ये महीना प्यारा।
हर सोमवार मन में लाना,
श्रद्धा-भक्ति का उजियारा।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 7
सावन सोमवार की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
सावन की बारिश में भीगती है धरती,
और भक्तों की आंखों में श्रद्धा झरती।
भोले की भक्ति में सब कुछ भुला देते हैं,
हर सोमवार दिल से उन्हें बुला लेते हैं।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सावन सोमवार की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
त्रिशूल धारी, डमरू वाले,
भोले तेरे भजन निराले।
हर दिल में बस जाए तू,
भक्तों को गले लगा ले।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें