फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar 2025 Wishes: सावन के आखिरी सोमवार पर इन संदेशों से दें सभी शिव भक्तों को शुभकामनाएं

Mon, 04 Aug 2025 05:57 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sawan Somwar 2025 Wishes In Hindi: अध्यात्म, हरियाली, प्रेम और शिव भक्ति का महीना सावन अब समाप्ति की ओर है। आज यानी 4 अगस्त 2025 को सावन महीने का आखिरी सोमवार है। यह दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना और दान-दक्षिणा जैसे पुण्य कार्यों को समर्पित है।
विज्ञापन
1 of 8
Sawan Somwar 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
Sawan Somwar 2025 Wishes In Hindi: अध्यात्म, हरियाली, प्रेम और शिव भक्ति का महीना सावन अब समाप्ति की ओर है। आज यानी 4 अगस्त 2025 को सावन महीने का आखिरी सोमवार है। यह दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना और दान-दक्षिणा जैसे पुण्य कार्यों को समर्पित है। इस तिथि पर महादेव की उपासना-उपवास रखने से साधक के दुखों का अंत और आर्थिक संकट दूर होते हैं। शास्त्रों के मुताबिक सावन भोलेनाथ को प्रसन्न करने का सर्वश्रेष्ठ समय है, क्योंकि इस माह भगवान शिव पृथ्वी पर आते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इसके अलावा चातुर्मास होने के कारण पूरी सृष्टि का संचालन भी प्रभु स्वयं करते हैं। इसलिए उनका विशेष आशीर्वाद पाने के लिए देशभर के शिवालयों में शिव पूजन का भव्य आयोजन और सभी प्रिय चीजों से शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया जाता है। चूंकि आज सावन महीने का अंतिम सोमवार है, इसलिए यह तिथि पूजा-पाठ के लिए और भी शुभ है। ऐसे में आप महादेव की पूजा के साथ-साथ इन सुंदर संदेशों के जरिए शिव भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार की शुभकामनाएं दे सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 8
Sawan Somwar 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
मंदिर की घंटी, आरती की थाली
नदी के किनारे सूरज की लाली
जिंदगी में आए खुशियों की बहार
मुबारक हो आपको सावन सोमवार का त्योहार।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 8
Sawan Somwar 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का
काल भी उसका क्या बिगाड़े
जो भक्त हो महाकाल का।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 8
Sawan Somwar 2025 Wishes - फोटो : Amar Ujala
भोले के नाम से चलता है,
सावन का ये महीना प्यारा।
हर सोमवार मन में लाना,
श्रद्धा-भक्ति का उजियारा।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

5 of 8
Sawan Somwar 2025 Wishes - फोटो : Amar Ujala
हर-हर महादेव के नारे से,
गूंजे ये सावन का समां।
भक्ति में डूबा हर दिल कहे,
भोलेनाथ तुम रहो हमारे संग सदा।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 8
Sawan Somwar 2025 Wishes - फोटो : Amar Ujala
सावन की बारिश में भीगती है धरती,
और भक्तों की आंखों में श्रद्धा झरती।
भोले की भक्ति में सब कुछ भुला देते हैं,
हर सोमवार दिल से उन्हें बुला लेते हैं।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 8
Sawan Somwar 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
करता करे न कर सके
शिव करे सो होय
तीन लोक नौ खंड में
महाकाल से बड़ा न कोई।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

8 of 8
Sawan Somwar 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
काल भी तुम और महाकाल भी तुम
लोक भी तुम और त्रिलोक भी तुम
शिव भी तुम और सत्य भी तुम।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं





Shiv Pujan in Sawan: सावन में पूरे विधि विधान से करें शिव पूजन, मिलेगी शुभता और समृद्धि


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें