Sawan 2025: सावन महादेव का प्रिय महीना है, जिसमें प्रभु की पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन किया जाता है। इस पूरे माह शिवालयों में शिव पूजन, दान-दक्षिणा से लेकर भजन-कीर्तन जैसे शुभ कार्य किए जाते हैं। यही नहीं देशभर में कांवड़ यात्राएं भी निकाली जाती हैं, जिसमें श्रद्धालु पवित्र नदियों से जल भरकर लाते हैं और शिवलिंग या ज्योतिर्लिंग पर चढ़ाते हैं।
शास्त्रों के मुताबिक सावन में भोलेनाथ पृथ्वी पर आकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इसलिए उनकी पूजा और सच्चे मन से व्रत रखने पर वह प्रसन्न होते हैं। इस दौरान सावन सोमवार की उपासना का विशेष महत्व होता हैं। इस दिन महाकाल और उनके परिवार की पूजा करने से मनचाहा जीवनसाथी पाने की कामना पूरी होती हैं। यही नहीं साधक करियर, नौकरी और व्यापार में भी तरक्की करता है। हालांकि सावन में पूजा हमेशा संपूर्ण सामग्रियों से करनी चाहिए अन्यथा भूल हो सकती हैं। ऐसे में आइए पूजन सामग्री से लेकर व्रत में क्या खाना चाहिए, यह जान लेते हैं।