फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar 2024 Wishes: सावन के दूसरे सोमवार पर शिव की भक्ति में रहें लीन, अपनों को भेजें ये शुभकामना सदेंश

Mon, 29 Jul 2024 07:09 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Sawan Somwar 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
Sawan Somwar 2024 Wishes: देवों के देव महादेव के प्रिय माह सावन की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो चुकी है। ये माह शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान भारत में कांवड़ यात्रा भी निकाली जाती है, जिसका समापन सावन शिवरात्रि पर होता है। हिंदू धर्म में सावन महीने को प्रेम, हरियाली और बरसात का प्रतीक माना गया है। इस माह के प्रत्येक सोमवार को व्रत रखने का भी विधान है। ये उपवास सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इसे रखने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती हैं। ऐसे में सावन का दूसरा सोमवार भी सभी के लिए शुभ होने वाला है, क्योंकि इस दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है।

इस साल सावन का दूसरा सोमवार व्रत आज यानी 29 जुलाई 2024 को रखा जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ करने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दौरान शिव भक्तों के साथ मिलकर सावन माह की खुशियां साझा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आप सावन के दूसरे सोमवार पर अपने करीबियों, दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों के जारिए शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Sawan Somwar 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 7
Sawan Somwar 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
मंदिर की घंटी, आरती की थाली
नदी के किनारे सूरज की लाली
जिंदगी में आए खुशियों की बहार
मुबारक हो आपको सावन सोमवार का त्योहार।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 7
Sawan Somwar 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
सावन की रिमझिम बूंदों में शिव का वास है,
हर हर महादेव का गूंजता शोर आसपास है।
भोलेनाथ का आशीर्वाद हो सब पर हर पल,
सावन का महीना सभी को लगे खुशहाल और खास है।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 7
Sawan Somwar 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है,
शिव शक्ति है, शिव भक्ति है,
आओ सावन में भगवान शिव का नमन करें
उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 7
Sawan Somwar 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
सावन का ये पावन महीना,
खुशियों का संगम लाए।
आपके जीवन में हो शिव का आशीर्वाद,
यही है, हमारी मनोकामनाएं।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sawan Somwar 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
शिव की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुरूर मिलता है।
जो भी जाता है भोले के द्वार,
कुछ न कुछ जरूर मिलता है।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें